राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत हुए मध्यप्रदेश के 3 खिलाड़ी, एक प्रशिक्षक

Updated on 10-01-2024 11:31 AM

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में मध्यप्रदेश की चार खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने मध्यप्रदेश के शूटिंग खिलाड़ी श्री एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पैरा-केनोइंग खिलाड़ी सुश्री प्राची यादव और महिला हॉकी खिलाड़ी सुश्री सुशीला चानू को अर्जुन पुरस्कार तथा हॉकी प्रशिक्षक श्री शिवेन्द्र सिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश के लिये इन पलों को गौरवशाली बताते हुए चारों खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने कहा कि चारों खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने पुरस्कृत खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

पहली बार मध्यप्रदेश के तीन खिलाड़ियों और एक प्रशिक्षक को राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत किया गया। मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के ओलम्पिक खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पेरा केनोइंग की सुश्री प्राची यादव और मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी की पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में हॉकी इंडिया की स्टार प्लेयर सुश्री सुशीला चानू को राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट खेल पुरूस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही भारतीय हॉकी टीम के कोच श्री शिवेन्द्र सिंह को द्रोणाचार्य पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने शूटिंग में उनकी उपलब्धियों के लिए श्री ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को अर्जुन पुरस्कार, 2023 प्रदान किया। श्री तोमर वर्ष 2023 में हांगझू, चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और एक कांस्य पदक, दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आयोजित 15वीं एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप में एक स्वर्ण पदक (व्यक्तिगत) और एक रजत पदक (पुरुष टीम) और बाकू, अजरबैजान में आयोजित आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में एक स्वर्ण पदक (पुरुष टीम) जीत चुके हैं।

प्राची यादव - राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने पैरा कैनोइंग में उनकी उपलब्धियों के लिए सुश्री प्राची यादव को अर्जुन पुरस्कार, 2023 प्रदान किया। सुश्री यादव वर्ष 2023 में हांगझू, चीन में आयोजित चौथे पैरा एशियाई खेलों में एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक, समरकंद, उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियाई पैरा कैनो चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण पदक और एक रजत पदक तथा वर्ष 2022 में पॉज़्नान, पोलैंड में आयोजित आईसीएफ पैरा कैनो विश्व कप में एक कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं।

सुशीला चानू - राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने हॉकी में उनकी उपलब्धियों के लिए सुश्री पुखरामबम सुशीला चानू को अर्जुन पुरस्कार, 2023 प्रदान किया। सुश्री चानू वर्ष 2023 में हांगझू, चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में एक कांस्य पदक, वर्ष 2022 में बर्मिंघम, यूनाइटेड किंगडम में आयोजित 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में एक कांस्य पदक और वालेंसिया, स्पेन में आयोजित एफआईएच नेशंस कप में एक स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

शिवेन्द्र सिंह - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हॉकी में उनकी उपलब्धियों के लिए श्री शिवेंद्र सिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार, 2023 प्रदान किया। श्री सिंह वर्ष 2020 से सीनियर पुरुष टीम के कोच हैं और उन्होंने श्रीजेश परट्टू रवींद्रन, कृष्ण बहादुर पाठक, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, संजय, सुमित और मनप्रीत सिंह सहित प्रमुख और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.