राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत होंगे मध्यप्रदेश के 3 खिलाड़ी और 1 प्रशिक्षक

Updated on 21-12-2023 12:44 PM

वर्ष 2023 का अंतिम दौर मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिये खुशियों की सौगात लाया है। पहली बार मध्यप्रदेश के तीन खिलाड़ियों और एक प्रशिक्षक को राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के ओलम्पिक खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पेरा कनोइंग की सुश्री प्राची यादव और मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी की पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में हॉकी इंडिया की स्टार प्लेयर सुश्री सुशीला चानू को राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ठ खेल पुरूस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय हॉकी टीम के कोच श्री शिवेन्द्र सिंह को द्रोणाचार्य पुरूस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु 9 जनवरी 2024 को प्रात: 11 बजे राष्ट्रपति भवन में खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरूस्कार से सम्मानित करेंगी।

एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर - मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के स्टार शूटर एश्वर्य इस वर्ष सम्पन्न हुए एशियन गेम्स में सबसे सफल भारतीय एथलीट थे। उन्होंने एशियन गेम्स में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। साथ ही एश्वर्य प्रताप सिंह ने वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम कियाऔर 50 मी रायफल थ्री पॉजीशन पुरूष एकल इवेन्ट में रजत पदक जीता।

प्राची यादव - मध्यप्रदेश की पेरा केनो प्राची यादव ने पेरिस पेरा ओलम्पिक के लिये क्वालिफाई कर लिया है। उन्होने हाल ही में आईसीएफ स्प्रिंट एण्ड पेरा केनो वर्ल्ड चेम्पियनशीप, जर्मनी में चौथा स्थान प्राप्त कर पेरिस ओलम्पिक के लिये क्वालिफाई किया। प्राची भारत की पहली एथलीट है जिन्होंने पेरिस पेरा ओलम्पिक के लिये कोटा हासिल किया है।

सुशीला चानू - मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर की पहले बैच की उत्कृष्ठ खिलाड़ी सुशीला ने कई उपलब्धियाँ हासिल की है। जर्मनी में हुए वूमन्स हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने सुशीला की कप्तानी में कांस्य पदक हासिल किया था। 2014 एशियन गेम्स में उन्होंने भारतीय टीम को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 2016 रियो ओलम्पिक में सुशीला भारतीय टीम की कप्तान थी।

शिवेन्द्र सिंह - मध्यप्रदेश के शिवेन्द्र सिंह वर्तमान में भारतीय हॉकी टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल है। उन्होंने लगभग 160 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले है और लगभग 80 गोल अपने नाम किये है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.