मेडिकल काउंसिल के चुनाव में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, भोपाल सीएमएचओ सहित 26 उम्मीदवार मैदान में

Updated on 17-07-2024 02:52 PM
भोपाल। पहली बार हो रहे मध्य प्रदेश मेडिकल काउंसिल के चुनाव के लिए 26 अभ्यर्थी मैदान में हैं। इन्हीं में से पांच सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद कार्यकारिणी इन्हीं सदस्यों में से अध्यक्ष का चुनाव करेगी। चुनाव के लिए कुछ अभ्यर्थी पैनल के साथ मैदान में उतरे हैं, तो कुछ व्यक्तिगत तौर पर दावेदारी ठोक रहे हैं।

ये उतरे चुनाव मैदान में

चिकित्सक महासंघ ने सर्वसम्मति से अपने पांच अभ्यर्थी तय कर चुनाव लड़ाया है। इस पैनल से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा. अभिजीत देशमुख, मध्य प्रदेश मेडिकल आफिसर्स एसोसिएशन से डा. माधव हसानी, नर्सिंग होम एसोसिएशन से डा. अनूप हजेला और मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हैं।
इसके अलावा भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रभाकर तिवारी, मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. राजेंद्र ऐरन और स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी भी चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 28 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र भेजे थे, जिनमें दो अमान्य होने के बाद 26 चुनाव मैदान में हैं। काउंसिल में पंजीकृत सभी डाक्टर मतदान कर सकेंगे। 23 सितंबर को शाम पांच बजे तक डाक मत पत्र भेजे जा सकेंगे, जिनकी गणना 24 सितंबर को होगी। इंदौर के सात और भोपाल के आठ डाक्टर चुनाव लड़ रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.