भोपाल में 250 युवतियों ने ली सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग:तलवार, बंदूक, लाठी चलाना सीखा,

Updated on 09-05-2025 03:15 PM

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत की सेना ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की। भारत ने पाकिस्तान में 7 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के बाद भारत-पाक के बीच तनावपूर्ण माहौल है। इस बीच भोपाल में मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों की 250 छात्राओं और महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई है।

दुर्गा वाहिनी ने आयोजित किया प्रशिक्षण शिविर भोपाल के शारदा विहार में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के अनुषांगिक संगठन दुर्गा वाहिनी की ओर से इस आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। 2 से 9 मई तक चले इस शिविर में छात्राओं ने दैनिक दिनचर्या से लेकर योग, ध्यान, प्राणायाम के साथ ही कराटे, लाठी, तलवार, बंदूक चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।

भोपाल की अंजली बोलीं- देश में जिस तरह की घटनाएं हो रहीं, हमें आत्मरक्षा में सक्षम होना जरूरी

आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेने वाली भोपाल की अंजलि त्यागी ने कहा- पहले जब मैं इस वर्ग में आई थी। तब मैंने ये नहीं सोचा था कि इतनी विधाएं सीखने को मिलेंगी। दिनचर्या में हमें सफाई का पालन करना सिखाया गया। सुबह प्रार्थना, सांध्यकालीन आराधना सीखी।

अंजली त्यागी ने कहा- दुर्गा वाहिनी लव जिहाद जैसे मुद्दों पर काम करती है। जो विधर्मी हिन्दू नाम लेकर घूमते हैं और हिन्दू समाज की बहन बेटियों को बहला-फुसला कर अपने गलत कृत्यों में शामिल कर लेते हैं। हम लोग बहनों को संपर्क और प्रवास के दौरान समझाती हैं। एक पूरा ग्रुप बनाकर बहनों को समझाएंगे। नाम बदलकर सोशल मीडिया के जरिए हिन्दू बेटियों को भ्रमजाल में फंसाने वालों को पहचानने की जरूरत है।

एक प्रशिक्षित बहन, दस बहनों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दे बुधनी की पलक यदुवंशी ने कहा- मैं राइफल की शिक्षिका हूं। इस शिविर में निशानेबाजी, दंड सहित तमाम विधाएं सिखाई गई हैं। हम बहनों को सचेत कर रहे हैं। हर शहर-गांव में सभी बहनें पूर्ण सुरक्षा में सक्षम बनें। एक प्रशिक्षित बहन कम से कम दस घरों की बहनों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.