भोपाल। जिले में सात विधानसभा सीटों पर होने वाले
चुनाव के लिए मतदान दल और चुनाव कार्य में लगभग नौ हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनको
ईवीएम, माक पोल,
मतदान, मतदान सामग्री लेने से लेकर जमा कराने तक की जानकारी देने के लिए सोमवार से बुधवार तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण रखा गया था। इस प्रशिक्षण में लगभग 240 कर्मचारी गायब रहे तो वहीं 153 चुनावी परीक्षा में असफल हो गए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने गायब रहे कर्मचारियों को नोटिस जारी कर गुरुवार को होने वाले प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए अंतिम मौका दिया है। यदि वह शामिल नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।