धनतेरस पर हुई 232 रजिस्ट्रियां, पिछले साल से 193 कम

Updated on 11-11-2023 01:37 PM

भोपाल। धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर कुल 232 रजिस्ट्रियां हुई हैं जो कि पिछले साल धनतेरस पर हुई 425 रजिस्ट्रियों से कुल 193 कम हैं।कम रजिस्ट्री होने के पीछे की वजह विधानसभा चुनाव के दौरान लगी आचार संहिता बताई जा रही है। दरअसल लोग प्रापर्टी की खरीदारी करने के लिए नकद राशि भी निवेश करते हैं। जबकि आचार संहिता में 50 हजार रुपये से अधिक नकदी एक व्यक्ति नहीं रख सकता है यही कारण रहा कि रजिस्ट्रियों की संख्या घट गई।बता दें कि धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद करते हुए पंजीयन विभाग ने प्रति सब रजिस्ट्रार 80 स्लाट कर दिए थे।इस तरह 13 सब रजिस्ट्रार के अनुसार कुल 1040 स्लाट रजिस्ट्ररी कराने के लिए खोले गए थे।

जानकारी के अनुसार धनतेरस के शुभ मुहूर्त में परी बाजार, आईएसबीटी स्थित पंजीयन कार्यालयों में रजिस्ट्री के लिए सुबह 10 बजे से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था।इस दौरान आईएसबीटी स्थित पंजीयन कार्यालयाें में तो प्रापर्टी के खरीदारों की भीड़ रही, जहां कुल 152 रजिस्ट्रियां दर्ज की गई है। जबकि परी बाजार स्थित कार्यालय में आम दिनों की तरह प्रापर्टी के खरीदार पहुंचे। जिससे कुल 48 रजिस्ट्रियां दर्ज की गई है और अन्य रजिस्ट्री बैरसिया स्थित पंजीयन कार्यालयों में हुई हैं। इस तरह से कुल 232 रजिस्ट्रियां धनतेरस पर दर्ज हुई हैं। जिससे विभाग को दो करोड़ रुपये का राजस्व मिला है और कुल 150 करोड़ रुपये के सौदे हुए हैं। जबकि पिछले साल 22 अक्टूबर शनिवार को धनतेरस थी और पंजीयन कार्यालय अवकाश के दिन भी खोले गए थे।लोगों ने एक दिन पहले ही स्लाट बुक कराकर धनतेरस के शुभ मुहूर्त तक कुल 475 से अधिक रजिस्ट्रिंया करा ली थी।जिससे पंजीयन विभाग को कुल सात करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था और कुल 700 करोड़ के सौदे हुए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.