पापुआ न्यू गिनी में मलबे में दबे 2 हजार लोग:4 दिन से हो रहा लैंडस्लाइड, सरकार ने UN और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से तुरंत मदद करने की अपील की

Updated on 28-05-2024 02:52 PM

पापुआ न्यू गिनी के काओकलाम गांव में हुई लैंडस्लाइड में 2 हजार से ज्यादा लोग दबे हुए हैं। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, पापुआ न्यू गिनी की सरकार ने खुद संयुक्त राष्ट्र (UN) को इसकी जानकारी दी है।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ABC के मुताबिक, लैंडस्लाइड 24 मई को पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर दूर एंगा प्रांत के गांव में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब तीन बजे हुआ। वहां अभी भी पिछले 4 दिन से लगातार लैंडस्लाइड हो रहा है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, काओकलाम में माउंट मुंगालो पहाड़ का एक हिस्सा ढ़ह गया था, जिससे मलबा गांव में आ गिरा। उन्होंने बताया कि उस वक्त पूरा गांव सो रहा था इसलिए उन्हें बचने का मौका नहीं मिला।

'मदद नहीं की तो दबे लोग मर जाएंगे' पापुआ न्यू गिनी की सरकार ने UN और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से तुरंत मदद करने की अपील की है। सरकार के मुताबिक, अगर मदद नही की गई तो मलबे में दबे जिंदा लोग मर जाएगे।

पापुआ न्यू गिनी के डिजास्टर मैनेजमेंट के मुताबिक, वहां सबसे ज्यादा नुकसान खेती को हुआ है, जिससे भुखमरी के हालात बन गए है। काओकलाम को जाने वाली सड़क भी बंद है। अधिकारियों ने UN को बताया कि वहां अभी भी लैंडस्लाइड हो रही है। इससे वहां मौजूद रेस्क्यू टीम और लोगों की जान को खतरा बढ़ गया है। लोगों को बचाने के लिए सेना को भी भेजा गया है।

लैंडस्लाइड से एक दिन पहले भूकंप आया था
लैंडस्लाइड से पहले पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के झटके भी महसूस किए गए थे। भूकंप फिन्सचाफेन से 39 किलोमीटर नॉर्थवेस्ट में आया था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई थी। भारतीय समयानुसार पापुआ न्यू गिनी में यह भूकंप गुरुवार (23 मई) को सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर आया था। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने भी पापुआ न्यू गिनी में भूकंप की पुष्टि की थी।

लैंडस्लाइड के 3 दिन बाद चमत्कारिक रूप से बचे दंपती
कल हुई भारी बारिश के बाद आशंका जताई जाने लगी थी कि इलाके में फैला मलबा खतरनाक बन सकता है , जिससे बचाव प्रयास में मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर मौजूद है। हालांकि, अभी भी सर्च के लिए जरूरी चीजें नहीं पहुंच पाई हैं क्योंकि मुख्य सड़क से संपर्क कट चुका है। प्रभावित इलाके तक पहुंचने के लिए फिलहाल हेलिकॉप्टर ही एक विकल्प है।

शुक्रवार को हुए लैंडस्लाइड के बाद अब तक सिर्फ 6 शव मिल पाए हैं। UN ने कहा है कि मौतों की संख्या बदल सकती है। ऐशी विषम परिस्थितियों में लैंडस्लाइड के 3 दिन बाद चमत्कारिक रूप से एक दंपति को जिंदा निकाल लिया गया है। सोमवार को जब बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंची तो उन्हें मदद की गुहार सुनाई दी। इसके बाद उन्हें बचा लिया गया।

जॉनसन और जैकलीन यानडम ने NBC न्यूज से कहा कि उनका जिंदा बचना एक 'चमत्कार' था। उन्हें जिंदा बचने की कोई उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब लैंडस्लाइड हुआ तो उन्हें लगा कि बड़े से पत्थर के नीचे दबकर उनकी मौत हो जाएगी मगर ऐसा नहीं हुआ। दंपति ने कहा कि उन्हें लगता है कि ऊपर वाले ने उन्हें किसी खास मकसद के जिंदा बचाया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.