भोपाल में चुनाव प्रशिक्षण से गायब रहे 172 कर्मचारी, गुरुवार को नहीं आए तो होंगे निलंबित

Updated on 08-11-2023 11:59 AM
भोपाल । विधानसभा चुनाव कराने के लिए मतदान दल के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में दूसरे दिन कुल तीन हजार 288 कर्मचारी शामिल हुए। हालांकि दूसरे प्रशिक्षण में भी 72 कर्मचारी अनुपस्थित रहे, जिन्हें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने नोटिस जारी किए हैं। इस तरह अब कुल 172 मतदानकर्मी प्रशिक्षण से गायब रहे हैं। जिन्हें नोटिस जारी कर गुरुवार को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए कहा गया है। यदि वह इस प्रशिक्षण में भी शामिल नहीं होंगे तो उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दो दिन चले प्रशिक्षण में 142 कर्मचारी परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके हैं। इन्हें दोबारा से मतदान प्रक्रिया और ईवीएम के बारे में जानकारी दी जा रही है।

दो केंद्रों पर चल रहा प्रशिक्षण

जानकारी के अनुसार जिले में मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए कुल नौ हजार 18 कर्मचारियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से दिया जा रहा है जो कि बुधवार तक चलेगा। यह प्रशिक्षण शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय और शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कर्मचारी अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में शामिल हों।

प्रशिक्षण में ये सिखाया जा रहा

सोमवार को चुनाव परीक्षा में फैल हुए 98 कर्मचारियों को दोबारा से प्रशिक्षण दिया गया और वहीं मंगलवार को 42 कर्मचारी फैल हो गए हैं, जिन्हें बुधवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन दिन चलने वाले प्रशिक्षण के दौरान मतदान दल कर्मचारियों को ईवीएम, माकपोल, मतदान सामग्री लेने से लेकर जमा कराने तक की जानकारी दी जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.