डेब्यू मैच में 15,कमबैक मैच में 78, आखिर क्यों बदला भुवनेश्वर का जर्सी नंबर, वजह जानकर आप भी उनके फैन हो जाएंगे
Updated on
18-10-2026 12:07 PM
बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार को गेंदबाजी करने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन उनका नया जर्सी नंबर चर्चा का विषय बन गया। अपने पूरे करियर के दौरान 15 नंबर की जर्सी पहनने वाले भुवनेश्वर इस मैच के दौरान 78 नंबर की जर्सी पहने हुए दिखे। इसकी वजह वनडे टीम में शामिल गुरनूर ब्रार से जुड़ी है। गुरनूर फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा हैं और 15 नंबर की जर्सी उनके पास है। ऐसे में भुवनेश्वर ने युवा खिलाड़ी के लिए अपना पसंदीदा जर्सी नंबर छोड़ दिया और 78 नंबर की जर्सी पहने दिखे।कई फैंस ने इसे इस तरह से जोड़कर देखा कि 7 और 8 को जोड़ने पर 15 बनता है। इसी वजह से भुवनेश्वर ने कमबैक मैच में जर्सी का नंबर 78 रखा। गुरुनूर और भुवनेश्वर न्यूजीलैंड दौरे में भारत के लिए खेलते नजर आएंगे। इस दौरान वह दोनों कमाल कर सकते हैं। भुवनेश्वर टी20 और गुरनूर वनडे टीम का हिस्सा हैं।22 अक्टूबर को खेलते दिखेंगे भुवनेश्वर
भुवनेश्वर कुमार अब 22 अक्टूबर को भारत के लिए खेलते दिख सकते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। कप्तान श्रेयस और कोच गंभीर ने जिस तरह बेंगलुरु में भुवनेश्वर को प्लेइंग 11 में शामिल करने की जल्दीबाजी दिखाई, उससे साफ है कि न्यूजीलैंड में पहले मैच से ही उन्हें मौका मिलना तय है। न्यूजीलैंड के मैदान में तेज गेंदबाजों को खासी मदद मिलती है। यहां स्विंग और उछाल दोनों काफी ज्यादा होता है। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार अपने कमबैक मैच में कमाल कर सकते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज 22 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच खेली जाएगी।
न्यूजीलैंड में कुछ खास नहीं है रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार ने कुल 5 टी20 मैच खेले हैं और 4 विकेट लिए हैं। उनका औसत 40 का है और इकोनॉमी रेट 8.42 का रहा है। उनका बेस्ट स्कोर 12 रन देकर एक विकेट है। इस दौरे में भुवनेश्वर अपना रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेंगे।