पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ 140वां मामला दर्ज, 625 एकड़ जमीन घोटाले का लगा आरोप

Updated on 12-06-2023 07:43 PM
लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ रविवार को एक और मामला दर्ज किया गया, जो देश के पंजाब प्रांत में धोखाधड़ी के जरिये औने-पौने दाम पर 5,000 कनाल (625 एकड़) भूमि की खरीद से संबद्ध है।पिछले साल अप्रैल में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से बेदखल होने के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख खान (70) के खिलाफ मामलों की कुल संख्या अब बढ़कर 140 से अधिक हो गई है। इमरान खान के खिलाफ ज्यादातर मामले आतंकवाद, आम लोगों को हिंसा के लिए उकसाने, आगजनी, ईशनिंदा, हत्या के प्रयास, भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी से संबंधित हैं।

पंजाब में दर्ज हुआ है केस

पंजाब के भ्रष्टाचार रोधी प्रतिष्ठान (एसीई) ने इमरान खान के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। इमरान खान की बहन उज्मा खान, उनके पति एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। एसीई ने कहा, ''खान और अन्य संदिग्धों के खिलाफ पंजाब के लैय्याह जिले में 5,261 कनाल महंगी जमीन सस्ती दरों पर खरीदने का आरोप है। उन्होंने जमीन 6 अरब पाकिस्तानी रुपये की वास्तविक कीमत के मुकाबले 13 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदी।"
इमरान खान की बहन उज्मा भी आरोपी
इसने बताया कि संदिग्ध ने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए स्थानीय लोगों की 500 कनाल जमीन "हड़प ली", जो वहां कई वर्षों से रह रहे थे। एसीई के मुताबिक, रविवार को लाहौर के जमान पार्क इलाके में उज्मा और उनके पति को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की गई, लेकिन वे भागने में सफल रहे। इसने कहा कि मामले में मुख्य संदिग्ध उज्मा है क्योंकि जमीन (5,000 एकड़ से अधिक) उनके नाम पर है। इससे पहले भी इमरान खान के खिलाफ अल कादिर ट्रस्ट केस में भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
 17 September 2026
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: 16 सितंबर को भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) की तरफ से पाकिस्तान उच्चायोग को जारी किया गया कड़ा विरोध पत्र सिर्फ एक कूटनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि समंदर में दोनों…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खाड़ी देशों के नेताओं के साथ बड़ी बैठक की योजना बना रहे हैं। बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली के दौरान हो सकती है,…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब पर हूती हमलों के बढ़ते मामलों के बीच 'मक्का रक्षा गठबंधन' को लागू करने की स्थिति…
 17 September 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। अपने शुभकामना संदेश में पुतिन ने वैश्विक मंच पर मोदी की अहमियत का जिक्र किया…
 17 September 2026
काबुल: सऊदी अरब पर हूतियों के हमलों के बीच तुर्की के इंटेलिजेंस चीफ इब्राहिम कालिन और अधिकारी अल-कुबैसी के नेतृत्व में कतर का एक सीनियर सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल काबुल पहुंचा है।…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से अशांति का शिकार है। सूबे में कई सशस्त्र गुट पाकिस्तान की सेना से आजादी के लिए लड़ रहे हैं। पाकिस्तानी सेना ने…
 17 September 2026
सना: यमन में बीते करीब एक महीने से हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सरकार में लड़ाई चल रही है। यमन का बड़ा इलाका पहले से ही हूतियों के नियंत्रण में…
 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
Advt.