भोपाल में 1100 करोड़ से बनेगी मेट्रो की 13 किमी लंबी ब्लू लाइन, चिह्नित कर हटाए जाएंगे अतिक्रमण

Updated on 21-11-2024 01:00 PM
भोपाल। शहर में अब जल्द ही मेट्रो की ब्लू लाइन का काम शुरू होगा।इसका निर्माण लगभग 1100 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। भदभदा से रत्नीगिरि तक लगभग 13 किलोमीटर बिछाई जाने वाली ब्लू लाइन के लिए सोमवार से सर्वे शुरू किया जाएगा।इसके लिए एसडीएम दीपक पांडे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। यह टीम चिकलोद रोड स्थित दुकान व मकानों और अतिक्रमण को चिह्नित करेगी।इसको लेकर सोमवार को एडीएम उत्तर सिद्धार्थ जैन ने अपने कार्यालय में एसडीएम, मेट्रो अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि मेट्रो रेल लाइन में बाधा बनने वाले दुकान, मकान के लोगों को मुआवजा वितरण कर समय पर हटाने की कार्रवाई करें।

तीन वर्ष में पूरा किया जाना है काम

मेट्रो की ब्लू लाइन के निर्माण का कार्य तीन वर्ष में पूरा किया जाना है। इसके लिए यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक से लोन लिया जाएगा, जिसकी मंजूरी मिलने के बाद ही निर्माण एजेंसी को वर्कआर्डर जारी किए जाएंगे।इसके तहत 2027 तक 30 किमी का मेट्रो नेटवर्क तैयार किया जाएगा। हालांकि पहले चरण में करोंद से एम्स तक करीब 16 किमी लंबी लाइन बनाई जा रही है। जिसके दूसरे चरण में अड़चनों की वजह से काम अटका हुआ है।

मेट्रो की राह के दुकान, मकानों को मिलेगा मुआवजा

पुल बोगदा से करोंद तक बनाए जाने वाले मेट्रो के पहले मार्ग के दूसरे चरण का काम चल रहा है, लेकिन सिंधी कालोनी, भारत टाकीज, छह नंबर प्लेटफार्म ईरानी डेरा, अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टैंड के बीच में आने वाली अड़चनों को अब तक दूर नहीं किया गया है, जिसकी वजह से मेट्रो का काम अटका हुआ है। इधर एक महीने पहले आजाद नगर की 18 दर्जन दुकानों को हटाने की कवायद शुरु की थी, लेकिन मेट्रो कंपनी ने दुकानदारों को राशि नहीं दी है। जिसकी वजह से सिविल का काम अटका हुआ है।

आरा मशीनों के लिए सुविधाओं का इंतजार

मेट्रो रेल लाइन के लिए पुल बोगदा से भारत टाकीज रोड पर स्थित करीब 100 से अधिक आरा मशीनें हटाई जाना है। इसके लिए परवलिया सड़क के छोटा रातीबड़ में जगह आवंटित की जा चुकी है।यहां पर जिला उद्योग केंद्र द्वारा बिजली,पानी, सड़क सहित अन्य सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है।इन सुविधाओं के पूरा होने के बाद ही आरा मशीनों की शिफ्टिंग शुरू की जाएगी।
इनका कहना है
मेट्रो रेल परियोजना के तहत रूट में आने वाले सभी अतिक्रमणों को हटाने, भूमि आवंटन, मुआवजा राशि वितरण को लेकर जल्द से जल्द सर्वे कर चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। आजाद नगर के दुकानदारों को मुआवजा मिल जाएगा, इसके बाद इन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
- सिद्धार्थ जैन, एडीएम, भोपाल (उत्तर)

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.