दतिया के भांडेर में दो पक्षों के विवाद , 13 लोग घायल

Updated on 17-11-2023 07:52 PM
दतिया। पंडोखर थाना क्षेत्र सकतपुरा में दो पक्षों के बीच सुबह 11 बजे हुई मारपीट में एक महिला सहित 13 लोग घायल हो गए (एक पक्ष के पांच तथा दूसरे पक्ष के आठ)। घायलों को भांडेर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से 12 लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहीं महिला को मुंदी चोट होने से प्राथमिक उपचार कर जाने दिया गया। घटना को बच्चों की लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है।

वहीं सकतपुरा निवासी पूर्व सरपंच विक्रम बघेल जो खुद भी घायल हैं, ने बताया कि झगड़ा पोलिंग बूथ (29 शास प्राथमिक विद्यालय सकतपुरा) के पास बच्चों के बीच चुनावी चर्चा को लेकर हुआ। इसके बाद बिल्हेटी के जाटव समाज के लोग आ गए और फिर गांव में पहुंचकर गालीगलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। जिसमें उनके सहित परिवार के अन्य चार लोग घायल हो गए। वहीं, एसडीओपी कर्णिक श्रीवास्तव ने बताया कि झगड़ा बच्चों के आपसी विवाद को लेकर हुआ। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। चुनाव से इस झगड़े का कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, घायल विक्रम के भाई बलदेव का कहना था कि पंडोखर पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद करीब एक घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.