बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Updated on 22-11-2023 12:47 PM

भोपाल। भोपाल व रानी कमलापति से चलने व ठहराव लेने वाली 12 ट्रेनों को रेलवे ने निरस्त किया है। भोपाल रेल मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत चंदिया रोड स्टेशन में तीसरी लाइन जोड़ने के लिए किए जाने वाले मेंटेनेंस कार्य के चलते रेलवे ने यह निर्णय लिया है। 23 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच संतरागाछी, बिलासपुर, उदयपुर, दुर्ग और अजमेर जाने वाली ट्रेन निरस्त रहेंगी।

23 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद रहेगी। 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक इंदौर से रवाना होने वाली 18233 इंदौर- बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद रहेगी।

29 नवंबर को रानी कमलापति से रवाना होने वाली 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस रद रहेगी। इसी प्रकार 30 नवंबर को संतरागाछी से रवाना होने वाली 22170 संत्रागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद रहेगी।

22 नवंबर से 4 दिसम्बर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद रहेगी। इसी प्रकार 24 नवंबर से 6 दिसम्बर तक भोपाल से रवाना होने वाली 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद रहेगी।

25 नवंबर व 2 दिसंबर को उदयपुर से रवाना होने वाली 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद रहेगी। इसी प्रकार 26 नवंबर व 3 दिसंबर को शालीमार से रवाना होने वाली 20972 शालीमार- उदयपुर एक्सप्रेस रद रहेगी।

25 नवंबर व 2 दिसंबर को शालीमार से रवाना होने वाली 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस रद रहेगी। इसी प्रकार 28 नवंबर व 5 दिसंबर को भुज से रवाना होने वाली 22829 भुज -शालीमार एक्सप्रेस रद रहेगी।

26 नवंबर व 3 दिसंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद रहेगी। इसी प्रकार 27 नवंबर व 4 दिसंबर को अजमेर से रवाना होने वाली 18214 अजमेर- दुर्ग एक्सप्रेस रद रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.