उप जिला निर्वाचन अधिकारी रविशंकर राय ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों के मतदान की प्रक्रिया शुक्रवार को लाल परेड मैदान में आयोजित की गई। अंतिम दिन कुल एक हजार 348 कर्मचारियों ने और एक हजार 816 पुलिस कर्मचारियों ने डाक मतपत्र से मतदान किया है। इस तरह अब तक कुल मिलाकर सात हजार 650 कर्मचारियों और तीन हजार 919 पुलिस के कर्मचारियों द्वारा मतदान किया है।
2422 बुजुर्गों, दिव्यागों ने घर से किया मतदान
वहीं घर-घर से मतदान प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को एक भी मतदान नहीं हुआ है। अब तक 80 वर्ष से अधिक और दिव्यांग कुल दो हजार 422 मतदाताओं ने मतदान किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि भोपाल जिले के जिन कर्मचारियों की अन्य जिलों में ड्यूटी लगी है। उनसे भी डाक मतपत्र से मतदान कराया जा रहा है।इसके लिए मतदान दल द्वारा जिले में भेजकर प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।