10 हजार का इनामी आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार:क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने के नाम पर की थी 3.61 लाख की ठगी

Updated on 22-04-2025 12:41 PM

साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने चार साल से फरार चल रहे 10,000 रुपए के इनामी ठग सैयद परवेज हाशमी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों से क्रेडिट कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देता था और ओटीपी लेकर उनके खाते से लाखों की ठगी करता था।

क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने का झांसा, फिर ओटीपी लेकर ठगी

गिरफ्तार आरोपी सैयद परवेज हाशमी दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है और उसने 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह एक फर्जी कॉल सेंटर चलाकर भारतीय स्टेट बैंक का अधिकारी बनकर लोगों को कॉल करता। कार्ड ब्लॉक होने का डर दिखाकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी और ओटीपी हासिल करता और फिर खातों से पैसे उड़ा लेता था।

भोपाल के डॉक्टर से की गई थी 3.61 लाख की ठगी

12 अगस्त 2020 को भोपाल निवासी डॉ. देवप्रिय शुक्ला के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी हुई थी। उन्हें एक फर्जी कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को एसबीआई का अधिकारी बताया और कार्ड ब्लॉक होने की बात कहकर ओटीपी ले लिया। इसके बाद उनके खाते से 3,61,999 रुपए निकाल लिए गए। शिकायत पर 20 अगस्त 2020 को मामला दर्ज हुआ था।

तकनीकी जांच और लगातार निगरानी से मिली सफलता

पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, डीसीपी अखिल पटेल और एडी. सीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में साइबर ब्रांच ने आरोपी को पकड़ने के लिए तकनीकी विश्लेषण के साथ मैदानी स्तर पर जानकारी जुटाई।

टीम ने दिल्ली में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा और उसके पास से तीन मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड, एक एटीएम कार्ड और एक वाई-फाई राउटर जब्त किया।

दो आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

इस मामले में पहले भी दो आरोपी जाकिर हुसैन और अनुज कुमार (निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश) गिरफ्तार हो चुके हैं। दोनों के खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी, जिसे उन्होंने निकाल लिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.