रेप विक्टिम को 10 लाख का मुआवजा, मेंटल हेल्थ के लिए काउंसलिंग, जानें क्या है वात्सल्य योजना

Updated on 24-10-2024 11:29 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने राज्य में बलात्कार विक्टिम को राहत और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए इस फैसले के तहत, वात्सल्य योजना द्वारा रेप पीड़िताओं को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

प्रदेश सरकार केंद्र के फैसले के आधार पर यह व्यवस्था कर रही है। वात्सल्य योजना के तहत नाबालिग रेप विक्टिम के गर्भवती होने की स्थिति में उन्हें और उनके बच्चे को सहायता देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इसके लिए हर जिले के कलेक्टर को 10 लाख रुपए का फंड दिया जाएगा। इसके अलावा पीड़िताओं को मानसिक पीड़ा से निजात दिलाने के लिए काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

मेंटल हेल्थ का भी रखा जाएगा ध्यान


इसके साथ ही पीड़िताओं की पढ़ाई में कोई दिक्कत न आए इसका भी ध्यान रखा जाएगा। अगर कोई पीड़िता अपना काम शुरू करने के लिए कोई प्रशिक्षण लेना चाहती है तो उसे भी मदद दी जाएगी। इसके अलावा रोजगार मिलने तक पीड़िता को हर मिलने आर्थिक सहायता भी दी देने की व्यवस्था की जा रही है।

आर्थिक मदद का भी प्रावधान


इसके हिसाब से 23 साल की उम्र तक या रोजगार मिलने तक पीड़िता को हर महीने चार हजार रुपए की आर्थिक मदद भी दी जाएगी। इस पहल के तहत डेडिकेटेड चाइल्ड केयर यूनिट भी स्थापित किए जाने की बात पर मुहर लगी है।


विपक्ष ने साधा निशाना


हालांकि कांग्रेस ने इस पहल पर सवाल उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा है। एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे लेकर प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रशासन के पास संसाधन न होने का भी आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने सरकार से पीड़िताओं के लिए ठोस मंच तैयार करने की भी बात कही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.