भोपाल आएंगी 1 हजार आदिवासी महिला किसान:लगेगा नेचुरल फार्मिंग मेला, मिलेंगी फर्टिलाइजर वाली सब्जियां, अनाज और शहद

Updated on 14-10-2024 11:33 AM

अगर आप बिना फर्टिलाइजर से उगी हुई सब्जियां या अनाज पसंद करते हैं तो 15 अक्टूबर को भोपाल हाटा बाजार में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जहां पर करीब 1 हजार से अधिक महिला किसान कई तरह की खानपान की सामग्री लेकर आ रही हैं।

15 अक्टूबर को MAKAAM, NCNF, RRAN, MPSDI और अन्य संगठनों के सहयोग से 30 से अधिक जिलों की 1,000 से अधिक महिला किसान प्रतिनिधियों के साथ एक उत्सव आयोजित किया जा रहा है। महिला किसान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम को महिला किसानों के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजधानी भोपाल में आयोजित किया जा रहा है।

इस वर्ष का समारोह 'मिलकर लाएंगें हम एक नई हरित क्रांति' शीर्षक के साथ मनाया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में किसान नीति- 2007 की परिभाषा के अनुसार किसान की विस्तृत परिभाषा को ध्यान में रख कर आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि क्रेडिट, कृषि अभियांत्रिकी, वनोपज आदि सभी सम्बन्धित सेक्टर से जुड़े महिला किसानों को भी शामिल किया जाएगा।

रन फॉर कॉज भी प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर प्रदान सिमरन मलकाना ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 7:30 बजे भोपाल हाट परिसर से होगी। यहां आम लोगों के अलावा महिला, किसान हमारी रन फॉर कॉज कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह एक प्रकार की जागरूकता रैली होगी। इसमें हम सेफ फूड फॉर ऑल के लिए दौड़ेंगे, और फर्टिलाइजर से उगाई गई चीजों पर बात भी करेंगे। यह दौड़ भोपाल हाट परिसर से जेल रोड और रोशनपुरा चौराहे से होते हुए वापस हाट परिसर में समाप्त होगी।

फार्मर मार्केट एग्जीबिशन सुबह करीब 10 बजे से यहां पर फार्मर मार्केट एग्जीबिशन भी आयोजित की जाएगी। यहां पर 30 से अधिक जिलों की 1 हजार महिला किसान अपने अपने करीब 40 स्टॉल लगाएंगी। डिंडौरी, बालाघाट, शेहडोल, उमरिया की ट्राइबल महिला किसान शामिल रहेंगी। यहां पर नेचुरल फार्मिंग से उगाई हुईं सब्जियां, अनाज आदि शामिल होगा।

यह भी देखें

  • कार्यक्रम में नेचुरल फार्मिंग से संबंधित प्रदर्शनी आयोजित होगी।
  • नेचुरल फार्मिंग से जुड़ती तकनीक और उसके मॉडल के बारे में बताया जाएगा।
  • क्लाइमेट चेंज से जुड़ी बात भी होगी।
  • फर्टिलाइजर से जमीन कैसे खराब होती है इस पर चर्चा होगी।
  • पंचायत लेवल पर हाेने वाली नेचुरल फार्मिंग पर भी चर्चा होगी।
  • महिला किसान अनाज या सब्जियों को उगाने और मार्केट में बेचने के बारे में भी बताएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.