टेस्ट की तैयारी के लिए रुकेंगे अर्शदीप, गुरनूर और आकिब:11 नवंबर से लगेगा कैंप; कोटक बोले- वनडे सीरीज से गेंदबाजों को मदद मिली
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और आकिब नबी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम से जुड़ने को कहा गया है। बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने शनिवार को तीसरे वनडे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी पुष्टि की। तीसरा वनडे मंगलवार को हैमिल्टन