गिरते बाजार में जोमैटो की लंबी छलांग, दीपिंदर गोयल हुए मालामाल, एक झटके में कमा लिए 1600 करोड़
Updated on
02-08-2024 05:36 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में आज भारी गिरावट के बीच फूड एग्रीगेटर जोमैटो का शेयर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन के दम पर कंपनी का शेयर करीब 19 फीसदी उछाल के साथ 278.45 रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप भी 2.46 लाख करोड़ रुपये हो गया। इस तेजी से कंपनी के फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव दीपिंदर गोयल की लॉटरी लग गई। कुछ ही घंटे में उनकी नेटवर्थ में करीब 1,600 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। कंपनी का शेयर पिछले सत्र में 234.10 रुपये पर बंद हुआ था। विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA ने जोमैटो के शेयर को बाय रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 350 रुपये कर दिया।
फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर लिस्ट के मुताबिक दीपिंदर गोयल की नेटवर्थ 1.7 अरब डॉलर पहुंच गई है। उनकी जोमैटो में 4.19 फीसदी हिस्सेदारी है। आज की तेजी से उनकी झोली में 1,638 करोड़ रुपये आए। इस तरह कंपनी में उनके स्टेक की वैल्यू 10,288 करोड़ रुपये पहुंच गई। कंपनी में इन्फो एज (इंडिया) की भी हिस्सेदारी है। उसके पास जोमैटो के 1,19,46,87,095 इक्विटी शेयर हैं जिनकी वैल्यू करीब 33,265 करोड़ रुपये है। कंपनी ने गुरुवार को अपना जून तिमाही का रिजल्ट जारी किया। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट 12,650 परसेंट बढ़कर 253 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 75 फीसदी बढ़कर 4,206 करोड़ रुपये रहा।
टारगेट प्राइस
इस रिजल्ट के बाद कई रेटिंग एजेंसियों ने जोमैटो के शेयर को अपग्रेड कर दिया। विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA ने कहा कि ब्लिंकिट के मुनाफे में भी सुधार आया है। फर्म ने जोमैटो के शेयर को बाय रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस 350 रुपये कर दिया। जेएम फाइनेंशियल, UBS, Citi और Goldman Sachs ने भी जोमैटो के शेयर को बाय रेटिंग देते हुए 260-280 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसी तरह Bernstein और Morgan Stanley ने कंपनी को आउटपरफॉर्म टैग दिया है। लेकिन Macquarie ने इसे अंडरपरफॉर्म टैग देते हुए 100 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…