जेरोधा के फाउंडर नितिन कामथ को आया था स्ट्रोक:बोले- चेहरा बिगड़ गया था, पढ़ लिख नहीं पा रहा था; जो फिट है उसके साथ ऐसा कैसे हो सकता है

Updated on 27-02-2024 01:57 PM

जेरोधा के फाउंडर, नितिन कामथ को 6 हफ्ते पहले और माइल्ड स्ट्रोक आया था। सोशल मीडिया पर सोमवार को उन्होंने इसकी जानकारी दी। स्ट्रोक के कारण उनका चेहरा बिगड़ गया था और वह पढ़-लिख नहीं पा रहे थे। पूरी तरह ठीक होने में उन्हें 3-6 महीने लगेंगे।

पिताजी का निधन, खराब नींद, थकावट हो सकता है कारण
नितिन कामथ ने कहा- 'लगभग 6 हफ्ते पहले, मुझे अचानक माइल्ड स्ट्रोक आया। पिताजी का निधन, खराब नींद, थकावट, डिहाइड्रेशन, और अधिक काम करना - इनमें से कोई भी संभावित कारण हो सकता है।'

कामथ ने बताया कि उनका चेहरा काफी बिगड़ गया था और वह पढ़ या लिख ​​नहीं पा रहे थे। अब उनका चेहरा पहले से ठीक है और वह पढ़ लिख पा रहे हैं। पूरी तरह से रिकवर होने में उन्हें 3 से 6 महीने लगेंगे।

कामथ ने कहा- 'मुझे आश्चर्य हुआ कि एक व्यक्ति जो फिट है और अपना ख्याल रखता है, उसके साथ ऐसा कैसे हो सकता है। डॉक्टर ने कहा कि आपको यह जानना होगा कि आपको गियर को थोड़ा नीचे कब शिफ्ट करना है।

थोड़ा टूटा हुआ है, लेकिन अभी भी मैं ट्रेडमिल पर वर्कआउट कर रहा हूं। 

स्ट्रोक में ब्रेन को ब्लड सप्लाई में रुकावत आती है
स्ट्रोक तब होता है जब ब्रेन में ब्लड वेसल फट जाती है और रक्तस्राव होता है, या जब ब्रेन को ब्लड सप्लाई में रुकावट होती है। ऑक्सीजन के बिना, ब्रेन सेल्स और टिश्यू डैमेज हो जाते हैं और कुछ ही मिनटों में मरने लगते हैं।

2010 में की थी जेरोधा की स्थापना

  • नितिन और निखिल कामथ ने 2010 में डिस्काउंट ब्रोकरेज जेरोधा की स्थापना की थी।
  • जेरोधा के 1.2 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। यह देश की बड़ी ब्रोकरेज फर्म्स में से एक है।
  • 2023 में, छोटे भाई निखिल कामथ ने अपनी आधी संपत्ति दान करने का फैसला किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.