आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी की जरूरत, इससे बुरा कुछ नहीं... जयशंकर ने बिना नाम लिए पाकिस्तान को धोया!

Updated on 01-03-2023 07:17 PM
जिनेवा : भारत ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के प्रति 'कतई बर्दाश्त नहीं करने' की नीति प्रदर्शित करने की अपील करते हुए कहा कि यह समस्या 'मानवाधिकारों का सबसे अक्षम्य उल्लंघन' है और इसे अंजाम देने वालों को हमेशा जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 52वें सत्र के उच्च स्तरीय सत्र में एक वीडियो संदेश में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत उन वैश्विक चुनौतियों, विशेष रूप से आतंकवाद से निपटने में सबसे आगे रहा है जो मानवाधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। उन्होंने कहा, 'पिछले तीन साल दुनिया के लिए कठिन रहे हैं और विकासशील देश सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।'
उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की चुनौतियों- ईंधन, उर्वरक और खाद्यान्न की बढ़ती कीमतों और बढ़ते कर्ज के बोझ ने वैश्विक स्तर पर लोगों द्वारा मानवाधिकारों की सुविधा पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। जयशंकर ने कहा, 'सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के हमारे सामूहिक प्रयासों को गंभीर रूप से धक्का लगा है।' उन्होंने कहा, 'भारत का मानना है कि दुनिया को (आतंकवाद के खिलाफ) दृढ़ता से बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति प्रदर्शित करनी चाहिए। आखिरकार, आतंकवाद मानवाधिकारों का सबसे अक्षम्य उल्लंघन है और किसी भी परिस्थिति में इसे जायज नहीं ठहराया जा सकता। इसलिए, इसे अंजाम देने वालों को हमेशा जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।'

    जयशंकर ने बिना नाम लिए पाकिस्तान को 'धोया'

    उन्होंने ऐसा कहते हुए किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका परोक्ष तौर पर इशारा पाकिस्तान की ओर था। भारत देश में सीमापार आतंकवाद को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करता रहा है। जयशंकर ने दोहराया कि भारत यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाता रहेगा कि देश अपने सभी मानवाधिकार दायित्वों को पूरा करे और यह सुनिश्चित करे कि इसके लोगों को सभी बुनियादी मानवाधिकार प्राप्त हों। उन्होंने कहा, 'हमारा संविधान मौलिक अधिकारों के रूप में नागरिक और राजनीतिक अधिकारों की गारंटी देता है। इसमें आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों की प्रगतिशील प्राप्ति के प्रावधान भी हैं। हमारी स्वतंत्र न्यायपालिका उस संबंध में अपनी अपेक्षित भूमिका निभाती रही है, जैसा कि वास्तव में हमारे मीडिया और नागरिक संस्थाओं ने किया है।'

    मानवाधिकारों के वैश्विक प्रोत्साहन में भारत का योगदान

    ऐसे में जब मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा के 75 साल और वियना घोषणा एवं कार्रवाई कार्यक्रम के 30 साल पूरे हुए हैं, जयशंकर ने सभी बुनियादी मानवाधिकारों की सार्वभौमिकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, 'वे भारत के सभ्यतागत लोकाचार और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रतीक हैं, जिस पर समकालीन भारत का निर्माण किया जा रहा है।' जयशंकर ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि भारत आजादी के 75 साल भी मना रहा है। उन्होंने कहा, 'हमारी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक राजनीति के मजबूत ढांचे ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।' उन्होंने कहा कि भारत ने विकास संबंधी अपनी साझेदारियों सहित मानवाधिकारों के वैश्विक प्रोत्साहन और संरक्षण में हमेशा सक्रिय भूमिका निभायी है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     14 September 2026
    बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
     14 September 2026
    अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
     14 September 2026
    ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
     14 September 2026
    इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
     14 September 2026
    बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
     08 September 2026
    इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
     08 September 2026
    तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
     08 September 2026
    तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
     08 September 2026
    पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
    Advt.