ऋषि सुनक को देखते ही लिपट गए जेलेंस्की! पहली बार यूक्रेन पहुंचे नए ब्रिटिश PM

Updated on 20-11-2022 03:43 PM
कीव : ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने पहले कीव दौरे पर शनिवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सुनक ने यूक्रेन के लिए 50 मिलियन पाउंड के नए रक्षा सहायता पैकेज की पुष्टि की। इस पैकेज में 125 एंटी-एयरक्राफ्ट गन और ईरान के खतरनाक ड्रोन को काउंटर करने वाली टेक्नोलॉजी शामिल है। पैकेज में ब्रिटेन दर्जनों रडार और एंटी-ड्रोन इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमता भी यूक्रेन को देगा। जेलेंस्की ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सुनक के साथ मीटिंग की पुष्टि की है।
वीडियो में भारी बर्फबारी के बीच जेलेंस्की और ऋषि सुनक एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। जेलेंस्की ने पोस्ट में कहा, 'युद्ध के शुरुआती दिनों से यूक्रेन और ब्रिटेन सबसे मजबूत सहयोगी रहे हैं।' उन्होंने लिखा, 'आज की मीटिंग के दौरान, हमने अपने देशों और वैश्विक सुरक्षा दोनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।' सुनक ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'ब्रिटेन जानता है कि आजादी के लिए लड़ने का मतलब क्या होता है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.