रूस के सुखोई फाइटर जेट के खिलाफ जेलेंस्की के हाथ लगा गेमचेंजर हथियार, मिलेंगे 150 Gripen-E विमान, Su-3o से होगी टक्‍कर?

Updated on 24-10-2025 03:41 PM
कीव/मॉस्को: करीब एक दशक बाद आखिरकार स्वीडन के फाइटर जेट Saab Gripen-E मल्टी रोल फाइटर जेट पर ऑर्डर्स की बारिश हो रही है। स्वीडन, थाईलैंड और कोलंबिया के बाद, युद्धग्रस्त देश यूक्रेन ने अब इन अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों की खरीदने का फैसला किया है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो कीव ग्रिपेन-ई विमान का सबसे बड़ा ऑपरेटर बन सकता है। 22 अक्टूबर को स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच ये समझौता हुआ है। जिसके तहत यूक्रेन ने करीब 150 साब ग्रिपेन-ई लड़ाकू विमान खरीदने के मकसद से आशय पत्र (एलओआई) पर साइन किए हैं।

स्टॉकहोम में हुई इस ऐतिहासिक बैठक में स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने "एयर फोर्स सहयोग को गहरा करने" पर सहमति जताई। अगर यह डील पूरी होती है तो यूक्रेन Gripen-E का सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा। स्वीडन सरकार ने बयान जारी कर कहा कि यह साझेदारी ना सिर्फ फाइटर जेट की खरीद तक सीमित रहेगी, बल्कि इसमें एयर कॉम्बैट, डिफेंस सिस्टम्स और टेक्नोलॉजी शेयरिंग भी शामिल होगी।
यूक्रेन खरीदेगा स्वीडिश ग्रिपेन ई फाइटर जेट!
Gripen-E लड़ाकू विमानों को लेकर यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब स्वीडन ने हाल ही में अपने पहले Gripen-E को वायुसेना में शामिल किया है। पहले स्वीडन ने यूक्रेन को इन विमानों की सप्लाई से इनकार कर दिया था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सौदा तीन साल में पूरी तरह अमल में आ सकता है, यानी यूक्रेन को पहले बैच के जेट्स 2026 से मिलने शुरू हो सकते हैं। जेलेंस्की ने इस मौके पर कहा कि "ग्रिपेन हमारे लिए सिर्फ एक विमान नहीं, बल्कि हमारी सुरक्षा और भविष्य का प्रतीक होगा।" डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्वीडिश विमान, रूस के एसयू-30 और एसयू-35 के खिलाफ एक मजबूत लड़ाकू विमान साबित हो सकते हैं
आपको बता दें कि Gripen-E को दुनिया का सबसे स्मार्ट लड़ाकू विमान कहा जाता है। इसमें एडवांस AESA रडार, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम और IRST (Infrared Search & Track) सेंसर लगे हैं जो दुश्मन के विमानों को लंबी दूरी से ट्रैक और टारगेट कर सकते हैं। Saab कंपनी के मुताबिक, दुश्मन की सबसे पहले पहचान करने और पहला मिसाइल दागने की क्षमता रखता है। यानी युद्ध के शुरुआती पलों में ही दुश्मन को मात दे सकता है। Gripen-E की सबसे खास बात इसका कम ऑपरेशनल कॉस्ट और तेज टर्नअराउंड टाइम है। इसे सिर्फ 6 लोग 20 मिनट में रीफ्यूल और रिआर्म कर सकते हैं, जिससे यह रूसी हमलों के बीच भी हाईवे या छोटे एयरस्ट्रिप से उड़ान भर सकता है।
क्या रूसी एयर डिफेंस को भेदने की है क्षमता?
हालाकि एक्सपर्ट्स इस बात पर बात कर रहे हैं कि क्या ये फाइटर जेट रूस के एडवांस एस-400 और एस-500 एयर डिफेंस को चकमा दे सकते हैं? कुछ डिफेंस एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्रिपेन ई का एडवांस इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (ईडब्ल्यू) सूट और कम रडार क्रॉस-सेक्शन इसे रूस के एस-400 और एस-300 एयर डिफेंस के खिलाफ प्रभावी बना सकता है, जो यूक्रेन के मौजूदा मिग-29 और एसयू-27 के लिए चुनौती बने हुए हैं। लेकिन वाकई क्या ऐसा हो पाएगा, ये तो युद्ध के मैदान में ही पता चल पाएगा।
क्या रूसी एयर डिफेंस को भेदने की है क्षमता?
हालाकि एक्सपर्ट्स इस बात पर बात कर रहे हैं कि क्या ये फाइटर जेट रूस के एडवांस एस-400 और एस-500 एयर डिफेंस को चकमा दे सकते हैं? कुछ डिफेंस एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्रिपेन ई का एडवांस इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (ईडब्ल्यू) सूट और कम रडार क्रॉस-सेक्शन इसे रूस के एस-400 और एस-300 एयर डिफेंस के खिलाफ प्रभावी बना सकता है, जो यूक्रेन के मौजूदा मिग-29 और एसयू-27 के लिए चुनौती बने हुए हैं। लेकिन वाकई क्या ऐसा हो पाएगा, ये तो युद्ध के मैदान में ही पता चल पाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
Advt.