डिज्नी स्टार के साथ 1.4 अरब डॉलर के समझौते से बाहर हुई जी एंटरटेनमेंट

Updated on 27-01-2024 01:24 PM
नई दिल्ली: सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स के साथ मर्जर डील खत्म होने के बाद अब जी एंटरटेनमेंट क्रिकेट मैचों के टीवी प्रसारण अधिकार के लिए डिज्नी स्टार के साथ 1.4 अरब डॉलर के लाइसेंसिंग समझौते से हट गई है। इंडस्ट्री के सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जील) पहले ही लगभग 20 करोड़ डॉलर की पहली किस्त नहीं दे पायी है। वह अब इस मामले में आगे नहीं बढ़ेगी। एक अन्य सूत्र ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि डिज्नी स्टार को भुगतान की जाने वाली किस्त सोनी समूह के जील में मर्जर के साथ 1.5 अरब डॉलर के निवेश का हिस्सा थी।

समझौते को खत्म करने की घोषणा


सोनी कॉरपोरेशन ने सोमवार को जील के साथ 10 अरब डॉलर के विलय समझौते को समाप्त करने की घोषणा की। साथ ही शर्तों के उल्लंघन के लिए नौ करोड़ डॉलर की मांग के साथ मध्यस्थता कार्यवाही शुरू की है। जील और सोनी के बीच विलय समझौते के अनुसार, जापान की कंपनी को विलय की गई इकाई में 1.56 अरब डॉलर का निवेश करना था। इस निवेश के साथ विलय के बाद अस्तित्व में आने वाली कंपनी में उसकी बहुसंख्यक हिस्सेदारी होती। इस मामले में फिलहाल जील की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है।

कर्मचारियों के साथ की बैठक


सोनी के समझौता रद्द करने के तीन दिन बाद, जील के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी पुनीत गोयनका ने दुनिया भर के लगभग 3,000 कर्मचारियों की एक बैठक की। बैठक में उन्होंने कर्मचारियों से आगे बढ़ने और नये अवसरों के अनुसार स्वयं को ढालने को कहा।

उन्होंने कहा, ''हमारे उद्योग में तेजी से बदलाव हो रहा है। बदलाव की ये बयार हमें एक नया रूप दे रही है। हमें अपने रास्ते में आने वाले अवसरों को भुनाने के लिए खुद को अच्छी स्थिति में ढालना होगा। हम पिछले तीन दशकों से अग्रणी रहे हैं और साल-दर-साल हमसे जुड़े लोगों को मूल्य प्रदान किया है।''

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.