Zara Hatke Zara Bachke का कुछ नहीं ब‍िगाड़ पाई Transformers, शुक्रवार को बॉक्‍स ऑफिस पर फिर फिसली Kerala Story

Updated on 10-06-2023 08:50 PM
शुक्रवार का दिन बॉक्‍स ऑफिस पर 'जरा हटके जरा बचके' के लिए एसिड टेस्‍ट की तरह रहा। दूसरे हफ्ते की शुरुआत होते ही जहां फिल्‍म को अपनी मजबूती साबित करनी थी, वहीं सामने हॉलीवुड की नई रिलीज 'ट्रांसफॉर्मर्स: राइज ऑफ द बीस्‍ट' थी। यह संभावना पहले ही जाहिर की जा रही थी कि बड़े शहरों की मल्‍टीप्‍लेक्‍स ऑडियंस हॉलीवुड फिल्‍म को हाथों-हाथ लेगी। ऐसा हुआ भी। 'ट्रांसफॉर्मर्स फ्रेंचाइजी' की इस फिल्‍म ने उम्‍मीद से बेहतर शुरुआत की है। लेकिन दिलचस्‍प है कि इसका कोई असर विक्‍की कौशल और सारा अली खान की फिल्‍म पर नहीं पड़ा है। बल्‍क‍ि शुक्रवार को रिलीज के 8वें दिन 'जरा हटके जरा बचके' की कमाई में गुरुवार के मुकाबले थोड़ी बढ़ोतरी ही हुई है।


Zara Hatke Zara Bachke Collection Day 8: लक्ष्‍मण उतेकर के डायरेक्‍शन में बनी रोमांटिक-कॉमेडी 'जरा हटके जरा बचके' ने यह साबित कर दिया है कि सुस्‍त पड़े बॉक्‍स ऑफिस पर वह तुक्‍का नहीं है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, Vicky Kaushal और Sara Ali Khan की इस फिल्‍म ने 8वें दिन 3.42 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि एक दिन पहले गुरुवार को इसने 3.24 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आठ दिनों में अब इस फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन 40.77 करोड़ रुपये है। जिस तरह शुक्रवार को 'जरा हटके जरा बचके' की कमाई में हल्‍की ही सही, लेकिन बढ़ोतरी हुई है, अपने दूसरे वीकेंड में यह फिल्‍म एक बार फिर कमाल दिखाने वाली है।

'पठान' और 'द केरल स्‍टोरी' के बाद तीसरी हिट फिल्‍म

'जरा हटके जरा बचके' कर बजट 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बहुत संभव है कि यह अपने दूसरे वीकेंड में लागत के बराबर कमाई कर ले। साल 2023 में 'पठान' और 'द केरल स्‍टोरी' के बाद 'जरा हटके जरा बचके' तीसरी हिट फिल्‍म साबित हो रही है। हालांकि, कई बाजार के जानकार यह भी मान रहे हैं कि यह फिल्‍म एक पर एक टिकट फ्री के ऑफर के कारण कमाई कर रही है। लेकिन ऐसा नहीं है। क्‍योंकि जिस तरह से कोरोना महामारी के बार रुझान बदला है। अगर फिल्‍म में दम नहीं हो तो दर्शक सिनेमाघर नहीं पहुंचते हैं और यही कारण है कि हमने बीते कुछ महीनों में बड़ी से बड़ी फिल्‍मों को डिजास्‍टर बनते हुए देखा है।

'ट्रांसफॉर्मर्स' की भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी शुरुआत

Transformers Rise of The Beast Collection Day 1: दूसरी ओर, शुक्रवार को रिलीज हुई 'ट्रांसफॉर्मर्स' फ्रेंचाइजी की 7वीं फिल्‍म ने अच्‍छी शुरुआत की है। ओपनिंग डे पर इस फिल्‍म ने भारत में 4.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इसमें से अंग्रेजी वर्जन से 2.5 करोड़ रुपये और हिंदी वर्जन से 1.35 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। जबकि तेलुगू में 30 लाख और तमिल में 25 लाख रुपये का कारोबार हुआ है। ओपनिंग डे पर 'Transformers: Rise of the Beast' की ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी 11.45% रही है। यह संख्‍या और कमाई दोनों ही वीकेंड तक बढ़ेगी।

'द केरल स्‍टोरी' की कमाई में गिरावट का दौर जारी

The Kerala Story Collection Day 36: इन सब के बीच अदा शर्मा की विवादित फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' एक बार फिर शुक्रवार को फिसल गई है। इस फिल्‍म को रिलीज हुए पांच हफ्ते बीत चुके हैं। ऐसे में इस ऑल टाइम ब्‍लॉकस्‍टर की कमाई का गिरना स्‍वभाविक है। 36वें दिन सुदीप्‍तो सेन के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने 40 लाख रुपये का कारोबार किया है। इस तरह इसका टोटल नेट कलेक्‍शन 238.87 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.