वीकेंड में 80 परसेंट बढ़ी Zara Hatke Zara Bachke की कमाई, धमाल नहीं कमाल कर रही है फिल्‍म

Updated on 05-06-2023 08:51 PM
सारा अली खान और विक्‍की कौशल की फिल्‍म 'जरा हटके जरा बचके' की बॉक्‍स ऑफिस पर बढ़‍िया शुरुआत हुई है। इस फिल्‍म ने अपने पहले वीकेंड में 22.59 करोड़ रुपये का शानदार बिजनस किया है। दिलचस्‍प बात यह है कि ओपनिंग डे के मुकाबले वीकेंड में रविवार को फिल्‍म की कमाई में 80% से अध‍िक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 'द केरल स्‍टोरी' के बाद से जिस तरह हिंदी फिल्‍में सिनेमाघरों में धाराशाई हो रही थीं, ऐसे माहौल में लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म भले ही टिकट ख‍िड़की पर धमाल नहीं मचा रही हो, लेकिन यह कमाल तो कर ही रही है।

Zara Hatke Zara Bachke Collection Day 3: मियां-बीवी के रिश्‍ते और जॉइंट फैमिली के प्‍लॉट पर बनी यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। रविवार को गुजरात/सौराष्ट्र में फिल्‍म ने बढ़‍िया कमाई की है। इसके अलावा महाराष्ट्र ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। खासकर मुंबई और पुणे में फिल्‍म देखने के लिए बड़ी संख्‍या में दर्शक पहुंचे। मेकर्स की ओर से जारी कमाई के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को 'जरा हटके जरा बचके' ने 9.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। शुक्रवार को ओपनिंग डे पर फिल्‍म ने 5.49 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जबकि शनिवार को 7.20 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इस तरह तीन दिनों में इस फिल्‍म ने 22.59 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है।

फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में मजबूत पकड़

'द केरल स्‍टोरी' के बाद सिनेमाघरों में एक के बाद एक 'छत्रपति', 'IB71', 'आजम' और 'जोगीरा सारा रा रा' जैसी फिल्‍में फ्लॉप साबित हुईं। टिकट ख‍िड़की तक दर्शकों को लाने के लिए मेकर्स ने वीकेंड में 'एक पर एक टिकट फ्री' का ऑफर भी दिया, इसका 'जरा हटके जरा बचके' को फायदा मिला। हालांकि, यह तभी संभव हुआ है जब लोगों की इस फिल्‍म में भी रुचि भी है। जिस हिसाब से रविवार को कमाई में उछाल आया है, उम्‍मीद यही है कि सोमवार को फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में फिल्‍म को बहुत नुकसान नहीं होगा। इन दिनों स्‍कूलों में गर्मियों की छुट्ट‍ियां भी चल रही हैं। ऐसे में फैमिली आउटिंग का फायदा भी फिल्‍म को मिल रहा है।

बॉलीवुड के लिए उदाहरण बन सकती है 'जरा हटके जरा बचके'

'जरा हटके जरा बचके' का बजट 50-55 करोड़ रुपये है। यानी यह एक मीडियम बजट फिल्‍म है। अच्‍छी बात यह है कि 16 जून को 'आदिपुरुष' से पहले थ‍िएटर्स में कोई बड़ी फिल्‍म रिलीज नहीं हो रही है। जबकि 'द केरल स्‍टोरी' भी अब थक चुकी है। ऐसे में 'जरा हटके जरा बचके' के पास खुलकर कमाई करने का मौका है। बॉक्‍स ऑफिस पर कंपीटिशन का अभाव और रोमांटिक-कॉमेडी जॉनर को देखते हुए यह फिल्‍म उम्‍मीदें जगाती है। लक्ष्मण उतेकर की इस फिल्‍म के पास मौका है कि यह ऐसे समय में एक उदाहरण बनकर उभरे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.