जहीर खान ने रजत को डेब्यू कैप दी डिफेंड करने के बावजूद पाटीदार का विकेट गिरा यशस्वी ने सिक्स लगाकर पूरा किया शतक

Updated on 03-02-2024 12:38 PM

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। शुक्रवार को भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले दिन भारत ने 6 विकेट पर 336 रन बनाए। मैच में भारत के लिए रजत पाटीदार ने डेब्यू किया। यशस्वी जायसवाल दिन के हीरो रहे। उन्होंने 179 रन की नाबाद पारी खेली।

पाटीदार किनारे लगी गेंद को अपने स्टंप से दूर किक करने में असफल रहे और विकेट गंवा बैठे।

1. जहीर खान ने रजत पाटीदार को डेब्यू कैप दी
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने विशाखापट्टनम में मैच शुरू होने से पहले रजत पाटीदार को डेब्यू टेस्ट कैप दी। जहीर ने रजत से कहा, आपको शुभकामनाएं। यह एक स्पेशल मोमेंट है, आप टेस्ट में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसलिए इसे यादगार बनाएं, इसे शानदार बनाएं, खुद को खुलकर एक्सप्रेस करें और आगे एक शानदार करियर बनाएं।

2. जायसवाल ने स्विच हिट की कोशिश की, हार्टले ने बॉल नहीं फेंकी
भारत की पारी के 39वें ओवर में टॉम हार्टले बॉलिंग करने आए। ओवर की पहली ही बॉल पर यशस्वी जायसवाल ने स्विच हिट मारना चाहा। उन्होंने पहले ही स्विच करने का मन बना लिया था। हार्टले बॉल फेंकने से पहले यह समझ गए और फिर गेंद ही नहीं फेंकी। इसके बाद दोनों प्लेयर्स ने एक-दूसरे की ओर देखकर स्माइल किया।

3. फोक्स ने पकड़ा लो कैच
इंग्लैंड के विकेटकीपर बेन फोक्स ने लो कैच लेकर टीम को विकेट दिलाया। 51वें ओवर में टॉम हार्टले गेंदबाजी करने आए। ओवर की चौथी बॉल पर हार्टले ने शॉर्ट बॉल फेंकी, जो कि दब गई। बल्लेबाजी कर रहे श्रेयस अय्यर शॉट खेलने में देर कर गए और बॉल उनके बल्ले से लग कर पीछे विकेटकीपर के पास चली गई। विकेटकीपर फोक्स ने बॉल के उठने का इंतजार किया और पोजीशन नहीं छोड़ी, बॉल दबी रही और फोक्स ने आसानी से लो कैच ले लिया।

आमतौर पर विकेटकीपर बॉल के टप्पा खाते ही बाउंस समझकर पोजीशन चेंज कर लेते है, लेकिन फोक्स ने शानदार एकाग्रता दिखाई।

4. जायसवाल ने हार्टले को लगातार 3 चौके लगाए
45वें ओवर में जायसवाल ने हार्टले को लगातार 3 चौके लगाए। ओवर की दूसरी बॉल पर जायसवाल ने कट किया और पीछे चौका लगाया । अगली बॉल पर जायसवाल ने स्ट्रेट ड्राइव खेल चौका मारा, और तीसरी बाउंड्री एक्स्ट्रा कवर पर अगली ही गेंद पर आई।

5. जायसवाल ने सिक्स लगा कर सेंचुरी पूरी की
यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ करियर का दूसरा शतक लगाया। जायसवाल 94 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब 49वें ओवर में टॉम हार्टले गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की तीसरी बॉल पर उन्होंने गेंद को लॉन्ग-ऑन में पहुंचा दिया। बॉल बाउंड्री के बाहर गई और जायसवाल ने सेंचुरी पूरी की।

6. रजत को किस्मत का साथ नहीं मिला और विकेट गिरा
डेब्यू मैच में पाटीदार का भाग्य थोड़ा खराब रहा। अहमद की फुलर डिलीवरी एक्स्ट्रा बाउंस हुई। इससे रजत ने इसे डिफेंड करने की कोशिश की। जब रजत ने प्लेट किया तो बॉल उनके ग्लव्स पर लगी और फिर एक बाउंस ले कर विकेट की ओर जाने लगी। वहीं, पाटीदार ने उसे बचाने की कोशिश में गेंद को स्टंप्स पर मार दिया। इससे इंग्लैंड को एक भाग्यशाली विकेट मिला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.