मैदान पर आकर अंपायर से छेड़खानी करते दिखे युजवेंद्र चहल

Updated on 31-10-2022 07:03 PM

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को ग्रुप-2 के तीन मैच खेले गए। ग्रुप-2 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहम मुकाबले के लिए युजवेंद्र चहल को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ा, लेकिन मैच के दौरान वह मैदान पर कुछ ऐसा कर गए, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। भारतीय पारी चल रही थी और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज वायने पार्नेल गेंदबाजी कर रहे थे। पार्नेल का दूसरा ओवर था और भारतीय पारी का यह तीसरा ओवर था।

पार्नेल की पांचवीं गेंद पर केएल राहुल कुछ दिक्कत में नजर आए, जिसके चलते कुछ देर के लिए मैच भी रोकना पड़ा। इस दौरान चहल ड्रिंक्स के साथ मैदान पर आए थे। ब्रेक के दौरान चहल को अंपायर से छेड़खानी करते हुए देखा गया। 

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर एक फैन ने शेयर करते हुए लिखा कि युजी भाई की दुनिया अलग है। इस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया मैनेजमेंट ने आर अश्विन को युजवेंद्र चहल पर तरजीह दी है। भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत को अब दो और लीग मैच खेलने हैं, एक बांग्लादेश से और दूसरा नीदरलैंड से। ग्रुप 2 में टीम इंडिया पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ मैच जीत चुकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.