भारत को 2011 वर्ल्ड कप जिताने वाले युवराज सिंह बोले:शुभमन गिल वर्ल्ड कप-2023 में ओपनिंग के प्रबल दावेदार

Updated on 06-12-2022 06:26 PM

भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह ने शुभमन गिल को अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी का प्रबल दावेदार बताया है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि गिल कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपन करेंगे तो शिखर धवन का क्या होगा...?

40 साल के इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज का मानना है कि शुभमन गिल 2023 में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में पारी का आगाज करने के लिए प्रबल दावेदार हैं। गिल बांग्लादेश में चल रही वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है, लेकिन वे न्यूजीलैंड दौरे पर गई टीम में शामिल थे।
शुभमन के प्रदर्शन में निरंतरता
युवराज ने PTI से कहा, 'शुभमन बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और उसके प्रदर्शन में निरंतरता है। मुझे लगता है कि वह 2023 विश्वकप में भारत की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए प्रबल दावेदार है। मेरा मानना है कि अगले 10 वर्षों में वह दिग्गज खिलाड़ी बनेगा।'
युवी 2019 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं और पंजाब के युवा क्रिकेटरों के लिए मेंटॉर (मार्गदर्शक) की भूमिका निभा रहे हैं। इनमें गिल भी शामिल हैं।
गिल ने युवी से ट्रेनिंग ली
कोविड-19 के कारण 2020 में लॉकडाउन के दौरान शुभमन ने युवराज के साथ समय बिताया और पंजाब के वर्तमान कप्तान और सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा के साथ भारतीय टीम के इस पूर्व ऑलराउंडर से क्रिकेट के गुर सीखे।

सिलेक्टर्स को हटाने पर 'नो कमेंट'
सिक्सर किंग ने टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के प्रदर्शन और सिलेक्टर्स को हटाने के सवाल पर चुप्पी साध ली। उन्होंने इन मामलों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

क्रिकेटर प्रशासक बनने के लिए तैयार
युवराज ने क्रिकेटर प्रशासक बनने के लिए संकेत देते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता कि भविष्य के गर्त में क्या छिपा है, लेकिन अगर मैं देश में खेल के विकास में योगदान दे सकता हूं तो इसमें मुझे कोई गुरेज नहीं। यह केवल क्रिकेट नहीं है, बल्कि मैं देश में खेलों के विकास में योगदान देना पसंद करूंगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.