युवराज सिंह ने उठाए अश्विन की जगह पर सवाल, वाशिंगटन सुंदर समेत इस खिलाड़ी को बताया असल हकदार

Updated on 30-09-2023 02:53 PM

नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2011 के नायक रहे युवराज सिंह का मानना है कि भारतीय टीम बेहतरीन खिलाड़ियों से भरी हुई है, लेकिन घरेलू टीम के लाइन अप में चोटिल अक्षर पटेल की जगह कलाई के स्पिनर युजवेंद्र चहल या वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया जाना चाहिए था। चोट के कारण ऑलराउंडर अक्षर वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया है। युवराज ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि इस टीम में युजवेंद्र चहल की कमी है। टीम में एक लेग स्पिनर की कमी है। अगर हम युजी को नहीं चुन रहे हैं तो मैं वाशिंगटन सुंदर को टीम में देखने का इच्छुक था, लेकिन टीम शायद एक अनुभवी गेंदबाज चाहती थी, इसलिए मुझे लगता है कि उन्होंने अश्विन को चुना।’

 
बुमराह से फर्क पड़ेगा
युवराज ने कहा कि वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन का भारत के अभियान पर काफी असर पड़ेगा। युवी ने कहा, ‘जसप्रीत एक मैच विजेता हैं, जैसा जैक (जहीर खान) ने हमारे लिए 2011 में किया था। जसप्रीत को उनका कौशल और रफ्तार खतरनाक बनाती है। वह टीम के काफी अहम खिलाड़ी हैं। चोट से इतने लंबे समय बाद वापसी करना काफी बड़ी चीज है। ऐसे गेंदबाज के होने से टीम का मनोबल बढ़ा रहता है क्योंकि वे किसी भी हालत से मैच जीत सकते हैं।’

पूरी ताकत झोंकनी होगी
 युवी ने यह भी कहा, 'वर्ल्ड कप जीतने के लिए हर किसी को अपना सब कुछ झोंकना होगा। फॉर्मेट अलग है और यदि आप सेमीफाइनल चरण में पहुंचते हैं, तो आपको सीधे बड़े मैच में दबाव का सामना करना पड़ेगा। इसलिए मुझे लगता है कि सब कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि आप दबाव से कैसे निपटते हैं।' 2011 में भारत ने जब अपनी संयुक्त मेजबानी में वर्ल्ड कप जीता था, उसमें युवराज सिंह का बड़ा योगदान था। युवी ने आठ पारियों में 362 रन बनाने के साथ-साथ टूर्नामेंट में 15 विकेट भी चटकाए थे।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.