IPL में नहीं मिलती थी युवराज सिंह को इज्जत, इस तरह जलील हुए थे सिक्सर किंग

Updated on 12-12-2023 01:32 PM
नई दिल्ली: जब कभी भारतीय क्रिकेट टीम का इतिहास लिखा जाएगा तो उसका एक पूरा चैप्टर युवराज सिंह के कारनामों से भरा होगा। भारत को दो-दो वर्ल्ड कप जिताने वाले युवी वाइट बॉल फॉर्मेट में देश के सर्वकालिक बेस्ट प्लेयर्स में से एक हैं। आज अपना पंजाबी पुत्तर और सिक्सर किंग पूरे 42 साल का हो चुका है। 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में पैदा हुए युवी पाजी स्केटर बनना चाहते थे, लेकिन भारतीय टीम से खेल चुके पिता योगराज की जिद ने उन्हें क्रिकेटर बना दिया। युवराज सिंह के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा आपको सुनाते हैं, जो आपको चौंका सकता है।

दरअसल, 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में छह गेंदों में लगातार छह छक्के लगाने वाले युवराज सिंह अगले ही साल शुरू हुई इंडियन प्रीमियर लीग में फ्रैंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान बनाए जाते हैं। बाएं हाथ के इस धाकड़ ऑलराउंडर ने 2008 से 2010 तक अपनी घरेलू टीम किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी की थी। बाद में कुछ ऐसा हुआ कि वह टीम छोड़ने को मजबूर हो गए और फिर अगले कई सीजन में सहारा पुणे वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों का हिस्सा रहे, लेकिन दोबारा पंजाब से नहीं खेला।

दरअसल, एक इंटरव्यू में युवराज सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब टीम के माहौल को खराब और टीम मैनेजमेंट को अनप्रोफेशनल बताया था। युवी ने कहा था कि बेकार मैनेजमेंट के चलते वह टीम छोड़कर भाग जाना चाहते थे। युवराज ने अपने कड़वे अनुभव को शेयर करते हुए कहा, 'मेरी बात नहीं मानी जाती थी। मैं जैसा कहता था, वे वैसा कुछ नहीं करते थे। और जब मैंने टीम का साथ छोड़ा तो उन्होंने उन सभी खिलाड़ियों को खरीद लिया जिनके लिए मैं उनसे कहता था। मुझे बस पंजाब की टीम की जर्सी के अलावा और किसी चीज से प्यार नहीं था।'

नेस वाडिया और प्रीति जिंटा की मालिकाना हक वाली किंग्स इलेवन पंजाब का नाम अब बदलकर पंजाब किंग्स कर दिया गया है। आईपीएल शुरू होने के 15 साल बाद भी टीम अपने पहले खिताब की तलाश में है। युवराज के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 132 मैच में बल्ले से 2750 रन बनाए हैं, जिसमें 13 अर्धशतक शामिल हैं जबकि गेंदबाजी में दो बार हैट्रिक भी हासिल की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.