12 जनवरी से शुरू होगा युवा शक्ति मिशन और स्वरोजगार पर रहेगा फोकस, पढ़ें कैबिनेट के अन्‍य फैसले

Updated on 08-01-2025 12:35 PM

 भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवा, गरीब, किसान और महिला चार जातियां बताई थीं। इन पर आधारित मिशन मध्य प्रदेश में लागू किए जाने हैं। इसकी शुरुआत 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर विवेकानंद युवा शक्ति मिशन से की जाएगी।इसमें स्वरोजगार के लिए युवाओं को तैयार करने पर फोकस होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में युवा मिशन को स्वीकृति दी गई। तय किया गया कि इसके बाद अन्य तीन मिशन भी लागू किए जाएंगे।

बैठक में उज्जैन में दो नए थाने खोलने और इसके लिए 150 पद सृजित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। मिशन का प्रमुख उद्देश्य युवाओं में आत्म-विश्वास निर्माण, प्रतिस्पर्धा के लिए तैयारी के साथ उनके कौशल उन्नयन और प्रतिभा को निखारने की गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

इसके लिए प्रत्येक युवा की आय का स्तर न्यूनतम कुशल श्रेणी श्रमिक की दर के बराबर करने, 2030 तक 12वीं तक शिक्षा पूरी कराने और युवा को सामाजिक पहल का हिस्सा बनाना है।

स्कूल-काॅलेज के विद्यार्थियों तक सीमित न रखें

प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रदेश के खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि विवेकानंद युवा शक्ति मिशन स्कूल-कालेज के विद्यार्थियों तक सीमित न रहे।


खेत में काम करने वाले और कामकाजी युवाओं तक इसका विस्तार होना चाहिए।


नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न किया जाना आज की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सभी सुझावों को शामिल किया जाएगा।

दुग्ध संघों की क्षमता वृद्धि के लिए 1,500 करोड़ रुपये का होगा निवेश
किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए एमपी स्टेट को-आपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड एवं राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड मिलकर काम करेंगे।
इसमें दुग्ध उत्पादकों को सही मूल्य दिलाने और खरीदी सुनिश्चित करने के लिए दुग्ध संघों की क्षमता में वृद्धि की जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में दुग्ध संग्रहण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
प्रसंस्करण क्षमता में वृद्धि की जाएगी। इस कार्य को दोनों के बीच इसको लेकर अनुबंध किया जा रहा है।
अगले पांच वर्ष में इस क्षेत्र में लगभग 1500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
दुग्ध उत्पादकों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि सांची ब्रांड की मार्केटिंग और पैकेजिंग पर काम किया जाएगा ताकि देशभर में इसकी पहचान बना सके। दुग्ध समितियों की संख्या छह से बढ़ाकर नौ हजार की जाएगी।
दुग्ध संकलन 10.50 लाख किलोग्राम से बढ़ाकर 20 लाख किलोग्राम किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य दुग्ध उत्पादकों की वार्षिक आय 1700 करोड़ रुपये से दोगुना कर 3500 करोड़ रुपये करने का है।
जैविक खेती को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। गोबर खरीदने की फिलहाल तो कोई योजना नहीं है लेकिन किसानों को खाद बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। जैविक उत्पादकों को बाजार मिले, इस भी चिंता करेंगे।
यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को लेकर फैले भ्रम को दूर करेंगे
पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को जलाने संबंधी भ्रम को सरकार दूर करेगी। मुख्यमंत्री यादव ने कैबिनेट के सदस्यों को बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार कचरा पीथमपुर पहुंचाया गया है।
जो परिस्थितियां निर्मित हुई, उसे न्यायालय के समक्ष रखा गया। मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि हाईकोर्ट जबलपुर ने सरकार को छह सप्ताह का समय दिया है।
इस अवधि में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से चर्चा करेंगे।
प्रस्तुतीकरण के माध्यम से यह बताया जाएगा कि अब वह कचरा जहरीला नहीं रह गया है। इसको लेकर रिपोर्ट के तथ्य सामने रखकर जो गलतफहमी हैं, उन्हें दूर किया जाएगा।
कैबिनेट के अन्य निर्णय
- सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गोपाल डाड को मुख्यमंत्री का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाए जाने के निर्णय को स्वीकृति।

- स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों के उपचार में व्यय राशि की प्रतिपूर्ति का अनुसमर्थन।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.