बांग्लादेशियों के इजराइल जाने पर यूनुस सरकार की रोक:लोगों के पासपोर्ट पर मैसेज- इजराइल के लिए वैध नहीं

Updated on 14-04-2025 02:38 PM

बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने बांग्लादेशी लोगों के इजराइल जाने पर रोक लगाई है। गाजा में इजराइली सेना के हमलों के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है।

बांग्लादेशी लोगों के पासपोर्ट्स पर सरकार ने फिर से ‘इजराइल के लिए मान्य नहीं’ लिखना शुरू कर दिया है। 2021 में शेख हसीना सरकार ने पासपोर्ट्स से ये लाइन हटाने का निर्देश दिया था।

बांग्लादेश के गृह मंत्रालय ने पासपोर्ट और इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने विदेश जा रहे नागरिकों के ट्रैवल परमिट पर फिर से ये लाइन लिखने का निर्देश जारी किया है- ‘ये पासपोर्ट इजराइल को छोड़कर सभी देशों में वैध है।’

गृह मंत्रालय के सिक्योरिटी सर्विसेज डिवीजन की डिप्टी सेक्रेटरी नीलिमा अफरोज ने बताया कि ये आदेश 7 अप्रैल को जारी किया गया है।

17 करोड़ की आबादी वाला मुस्लिम बहुल बांग्लादेश इजराइल के साथ डिप्लोमैटिक संबंध नहीं रखता है और आजाद फिलिस्तीन का समर्थन करता है।

बांग्लादेश की ‘सिवाय इजराइल’ पॉलिसी

पुराने बांग्लादेशी पासपोर्ट्स पर एक लाइन लिखी रहती थी- ‘ये पासपोर्ट इजराइल को छोड़कर बाकी सभी देशों में वैध है।’ 2021 में तत्कालीन PM शेख हसीना की अवामी लीग सरकार ने इस लाइन को पासपोर्ट्स से हटा दिया था। उस वक्त अधिकारियों ने कहा था कि उन्होंने इजराइल को लेकर अपना रुख नहीं बदला है, ये कदम सिर्फ पासपोर्ट्स का इंटरनेशनल स्टैंडर्ड बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

उस वक्त बांग्लादेश के विदेश मंत्री रहे एके अब्दुल मोमिन ने कहा था कि बांग्लादेश से कोई इजराइल घूमने नहीं जा सकता है और अगर कोई जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पासपोर्ट्स से लाइन हटाने के बाद बांग्लादेशियों को ये अनुमति दी गई कि अगर उन्हें किसी तीसरे देश से वीजा मिल जाता है, तो वे इजराइल जा सकते हैं।

बांग्लादेश में इजराइल विरोधी प्रदर्शन

इस ऐलान के एक दिन पहले ही हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सिलहट, चटगांव, खुलना, बरिशाल, कमिला और ढाकाकी सड़कों पर उतरकर गाजा में इजराइली हमलों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया था। लोग फिलिस्तीनी झंडे लेकर ‘फिलिस्तीन को आजाद करो’ के नारे लगा रहे थे।

इजराइल विरोधी प्रदर्शनकारियों ने कई इंटरनेशनल ब्रांड्स की दुकानों में लूटपाट और तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारी बाटा, KFC, पिज्जा हट और प्यूमा जैसे ब्रांड के शोरूम में घुस गए और वहां रखे सामान को नुकसान पहुंचाया। माना जा रहा है कि ये हिंसा उन फेक न्यूज के चलते फैली, जिनमें ये दावा किया गया था कि ये कंपनियां इजराइल से जुड़ी हैं।

मुख्य प्रदर्शन ढाका यूनिवर्सिटी के पास सुहरावार्डी उद्यान में हुई। यहां कई लोग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीरों से मारपीट करते दिखे। पूर्व बांग्लादेशी PM खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और राइट विंग के इस्लामिक समूहों और पार्टियों ने इस प्रदर्शन को लेकर अपना समर्थन जताया।

इजराइल और हमास के बीच सीजफायर उल्लंघन

इजराइल और हमास के बीच 19 जनवरी को कतर में युद्ध विराम हुआ था, लेकिन 18 मार्च को गाजा में इजराइली एयरस्ट्राइक के बाद यह खत्म हो गया। इसके बाद से अब तक इजराइली हमले में 1000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जबकि 3000 से ज्यादा घायल हैं।

इजराइल ने शनिवार देर रात सेंट्रल गाजा में हवाई हमले किए। इन हमलों की चपेट में स्थानीय अस्पताल भी आ गया। अल-अहली अरब बैपटिस्ट अस्पताल के कर्मचारियों के मुताबिक परिसर के भीतर एक बिल्डिंग पर दो मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में इमरजेंसी और रिसेप्शन डिपार्टमेंट पूरी तरह तबाह हो गया है।

हमले में आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक हमले से कुछ देर पहले एक फोन कॉल आई थी। इसमें उनसे इमारत को तुरंत खाली करने के लिए कहा गया ता। इसके तुरंत बाद यह हमला हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.