संगोष्ठी के माध्यम से युवाओं को मिलेगी दिशा: प्रो.(डाॅ.) संजय तिवारी

Updated on 22-10-2022 05:51 PM

29 रिसर्च पेपर प्रस्तुत किये गए राष्ट्रीय संगोष्ठी में
भोपाल

मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा 'उद्यमिता विकास और रोजगार' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय ऑनलाइन संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें प्रथम दिवस 156  एवं द्वितीय दिवस 152 प्रतिभागीयों ने भाग लिया, उक्त संगोष्ठी में 29 शोध पत्रों का वाचन भी किया गया। जिसमें अन्तराष्ट्रीय वक्ता डाॅ. बेलेसा फिलिपिन, डाॅ. सिफियू टूवे नाइजीरिया से एवं फेरिल ईरमा इंडोनेशिया ने भी भाग लिया। संगोष्ठी के सफल आयोजन हेतु विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डाॅ.) संजय तिवारी ने कहा कि उद्यमिता विकास एवं रोजगार विषय पर आयोजित संगोष्ठी के माध्यम से युवाओं को एक सफल उद्यमी बनने की प्रेरणा मिलेगी।

कुलसंचिव डॉ एल.एस. सोलंकी ने सफल संगोष्ठी के आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। संगोष्ठी संयोजक डाॅ. देवेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि संगोष्ठी के उदघाटन सत्र् के मुख्य अतिथि एवं वक्ता प्रो. राजकुमार आचार्य, कुलपति अवधेश प्रताप सिंह, विश्वविद्यालय रीवा, विशेष अतिथि एवं वक्ता श्रीमती अनुराधा सिंघई, निदेशक, उद्यमिता विकास केन्द्र भोपाल थे। अध्यक्षता भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डाॅ.) संजय तिवारी ने की। डाॅ. किशोर जाॅन की अध्यक्षता एवं डाॅ. रतन सूर्यवंशी के मुख्य आतिथ्य में शोध पत्रों का वाचन संपन्न हुआ। डाॅ. शैलन्द्र सिंह के द्वारा रिपोर्टिंग एवं आभार प्रदर्शन डाॅ. राजेश मिश्रा द्वारा किया गया। संगोष्ठी में डाॅ. साधना बिसेन, डाॅ. स्मिता राजन, एवं डाॅ. चंदन महेशकर आदि उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.