छत्रपति शिवाजी महाराज की देश-भक्ति से युवा प्रेरणा लें : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 20-02-2023 05:09 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों से कड़ा मुकाबला कर देश में हिन्दवी स्वराज की स्थापना की थी। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शिवाजी महाराज के कार्यों को आगे बढ़ा कर देश के सम्मान को विश्व में स्थापित किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश समृद्ध, सशक्त और गौरवान्वित हुआ है। मध्यप्रदेश भी आत्म-निर्भर हुआ है। प्रदेश में महिला, कमजोर वर्ग, गरीब और किसान सक्षम, समृद्धि, आत्म-निर्भर बने हैं। उनका सम्मान बढ़ा है। प्रदेश में एक लाख से अधिक शासकीय पदों पर भर्ती शुरू की गई हैं, जिसमें युवाओं को रोजगार मिलेगा। अनेक रोजगार मूलक योजनाओं से स्व-रोजगार के अवसर बड़ी संख्या में बढ़े हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की विशाल प्रतिमा का अनावरण और 122 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सौंसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पिछली सरकार के शासन काल में बुलडोजर चला कर हटा दिया था। छत्रपति का घोर अपमान हुआ, इससे हम सभी देशवासियों की भावनाएँ आहत हुई हैं। तभी हमने निर्णय लिया था कि यहाँ छत्रपति शिवाजी महाराज की बड़ी प्रतिमा स्थापित कर उन्हें भरपूर सम्मान दिया जायेगा। उनकी देश-भक्ति से ओतप्रोत गाथाओं से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। छत्रपति शिवाजी हमारे आदर्श हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से देश के लिए प्राण-न्यौछावर करने वाले सभी महापुरूषों की जीवन की गाथाओं और उनकी शिक्षाओं को पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाने लगा है। भविष्य में इस कार्य को आवश्यकतानुसार बढ़ाया भी जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत आँख झुका कर नहीं बल्कि आँख मिला कर विश्व के हर देश से बात करने में सक्षम है। यूक्रेन और रूस का युद्ध चला है। जब वहाँ पढ़ने वाले भारत के बच्चे तिरंगा लेकर निकले तो दोनों देश की सेनाओं ने युद्ध रोक दिया था। यह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को मिला बड़ा सम्मान है। आज का भारत बहुत सशक्त और विकसित देश है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमेशा माँ, बहन और बेटी का सम्मान करते थे। छत्रपति के कार्यों को राज्य सरकार ने आगे बढ़ाया है। बहन के सशक्त होने पर परिवार, समाज, प्रदेश और राष्ट्र सशक्त होता है। महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। हमें गर्व है कि प्रदेश की महिलाएँ आत्म-निर्भर हो रही हैं। उनके सम्मान में वृद्धि हुर्ह है। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना शुरू की है। राज्य सरकार अब हर परिवार की गरीब बहना को हर माह एक हजार रूपये देगी। हर महिला आर्थिक रूप से सशक्त होकर परिवार को आर्थिक मदद देने में सक्षम बनेगी। अच्छे कार्यों में परिवार को बेहतर सहयोग दे सकेगी। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के नए युग की शुरूआत हुई है और सामाजिक क्रांति हो रही है। लाड़ली बहना योजना के आवेदन 5 मार्च से लेना शुरू किए जायेंगे। शहर- गाँव में हर वार्ड में नियत तारीख को कार्यकर्ता और अधिकारी-कर्मचारी जाकर आवेदन लेंगे। मार्च और अप्रैल माह में आवेदन लिए जायेंगे। माह मई में सूची तैयार की जाएगी। राज्य शासन द्वारा माह जून से गरीब बहनों के बैंक खाते में हर माह एक हजार रूपये जाने लगेंगे। यह लोगों की जिन्दगी बदलने का अभियान है। इस तरह के एक नहीं अनेक जन-कल्याण कार्य राज्य सरकार कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहन-बेटियों को बुरी नजर से देखने वालों, दुराचारियों को प्रदेश में सख्त सजा दी जा रही है। गुण्डे, बदमाश और माफिया के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने कर्जा माफी के नाम से किसानों के साथ छल किया था। हमारी सरकार शून्य ब्याज दर पर कृषि के लिए किसान को कर्ज दे रही है। पिछली सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना भी बंद कर दी थी। इस योजना को पुन: शुरू किया गया है। अब हम बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ-दर्शन करायेंगे। इसी तरह पिछली सरकार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि और सामग्री नव दम्पत्तियों को नहीं दे सकी। हमारी सरकार ने इस योजना को पुन: शुरू किया और गरीब बेटियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम धूमधाम से प्रारंभ हुए हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आजीविका मिशन में 2 प्रतिशत ब्याज पर ऋण देकर स्व-रोजगार को बढ़ाया जा रहा है। मिशन को अभियान के रूप में चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्व-रोजगार स्थापित करने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना सहित अनेक योजना क्रियान्वित की जा रही है। प्रदेश देश का पहला राज्य है जहाँ इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी भाषा में भी प्रारंभ हुई है। गरीब परिवार के बच्चों की उच्च शिक्षा की फीस भी राज्य सरकार भर रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम सब संकल्प लें कि देश के सम्मान से खिलवाड़ करने वाले लोगों को सबक सिखायेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को हितलाभ वितरित किए। कार्यक्रम को कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कन्या-पूजन किया। मुख्यमंत्री का मराठा पगड़ी से अंग वस्त्रम से सम्मान किया गया। बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान सौंसर में विकास यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने महिला स्व-सहायता समूह द्वारा लगाई गई उत्पादों और विकास कार्यों की चित्र प्रदर्शनी को भी देखा। मुख्यमंत्री ने अपने पौधे-रोपण के संकल्प के दो वर्ष पूर्ण होने पर जन-प्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ पौधे भी रोपे

पूर्व विधायक सर्वश्री नानाभाऊ माहोड़, चौधरी चंद्रभान सिह, पंडित रमेश दुबे, नत्थन शाह कवरेती, कन्हई राम रघुवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कांता ठाकुर, ताराचंद बाबरिया, उत्तम ठाकुर, विवेक बनती साहू और 'तानाजी' फ़िल्म में शिवाजी के किरदार निभाने वाले अभिनेता शरद केलकर सहित जन-प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.