युवा स्वयं के साथ भावी पीढ़ी के लिये करें ईको फ्रेंडली वातावरण का निर्माण

Updated on 15-05-2023 05:42 PM

पर्यावरण मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में युवा नेतृत्व के विकास के लिये "लाईफ स्टाईल फॉर इनवायरमेंट"(LiFE) जल्दी ही शुरू होगा। श्री डंग ने प्रत्येक जिले के युवाओं से प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि विश्व में अंधाधुंध विकास के कारण उपजे जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करने की दिशा में यह छोटा ही सही पर एक महत्वपूर्ण कदम होगा। प्रशिक्षित युवा न केवल अपनी बल्कि भावी पीढ़ियों के लिये भी पर्यावरण फ्रेंडली वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

श्री डंग ने बताया कि युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और पर्यावरण क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये प्रदेश में 2100 युवा को लाइफ वॉलेंटियर्स के रूप में प्रशिक्षण दिया जायेगा। लाइफ वॉलेंटियर का चयन प्रदेश के प्रत्येक जिले से किया जायेगा। आवेदक को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होने के साथ एक जून 2023 को अधिकतम आयु 29 वर्ष और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक होनी चाहिये। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई 2023 है। प्रशिक्षण के बाद वॉलेंटियर्स को प्रमाण-पत्र दिया जायेगा।

पंजीयन एवं नियम निर्देशिका के लिये आवेदक www.epco.mp.gov.inwww.swa.mp.gov.inwww.ecoclub.mp.gov.inwww.climatechange.mp.gov.in वेबसाइट पर सम्पर्क कर सकते हैं। प्रत्येक जिले से प्राप्त आवेदनों की सूची संबंधित कलेक्टर को भेजी जायेगी। कलेक्टर अपने जिले के पर्यावरण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं को भी स्व-विवेक से नामांकित कर सकेंगे। प्रदेश के प्रत्येक जिले से अधिकतम 35 वॉलेंटियर का चयन किया जायेगा।

एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण रूपेण नि:शुल्क रहेगा। प्रतिभागियों को यात्रा एवं दैनिक भत्ते की निश्चित राशि ऑनलाइन उनके खाते में भेजी जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान भोजन और ठहरने की व्यवस्था एप्को द्वारा की जायेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम का स्थान, समय और तिथि की सूचना जिला प्रशासन और चयनित प्रतिभागियों को ई-मेल या उनके व्हाट्सएप नम्बर पर दी जायेगी। प्रशिक्षण पर्यावरण के क्षेत्र में दीर्घ अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया जायेगा। लाइफ वॉलेंटियर्स को किसी प्रकार का वेतन या मानदेय नहीं दिया जायेगा। जो युवा स्वेच्छा से समाज में पर्यावरण के प्रति जन-चेतना लाने में योगदान देना चाहते हैं, उनके लिये यह एक अनूठा अवसर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.