भिलाई में युवा सम्मेलन: स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को मिली प्रेरणा

Updated on 27-09-2025 01:57 PM

भिलाई। छत्तीसगढ़ वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय, सेक्टर-6, भिलाई के सभागार में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी (दुर्ग-भिलाई शाखा) और महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ और प्राध्यापक शामिल हुए।

अतिथि व उद्घाटन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव (भूतपूर्व डीन, विश्वनाथ तामस्कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग) उपस्थित रहे। अन्य अतिथियों में गालिब मेमोरियल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर खान, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनघा आगाशे, निर्देशक डॉ. पूनम पटेल और रवि पटेल शामिल थे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, माता सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुई। नगर संपर्क प्रमुख विजय सोनी ने गीत प्रस्तुत कर वातावरण को प्रेरणादायक बनाया।

विवेकानंद के विचारों पर चर्चा
सेवाव्रती ऋतुमनी (सह-संगठक, मध्यक्षेत्र) ने विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की गतिविधियों की जानकारी दी। नगर प्रमुख श्रीमती रोहिणी पाटणकर ने दुर्ग-भिलाई शाखा के कार्यों का परिचय दिया।

विशिष्ट अतिथि ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरक प्रसंग साझा किए, जबकि मुख्य अतिथि ने भारतीय ज्ञान परंपरा और विवेकानंद द्वारा प्रतिपादित विचारों पर ओजस्वी व्याख्यान दिया।

रोचक गतिविधियाँ और फिल्म
दूसरे सत्र में ऋतुमनी दीदी ने युवाओं के बीच बौद्धिक खेल का आयोजन किया। इस दौरान विवेकानंद शिला स्मारक और एकनाथ रानाडे पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।

बी.आई.टी. दुर्ग के प्राध्यापक डी.पी. मिश्रा ने युवाओं को सफलता के सूत्र बताए और ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता की जानकारी साझा की।



कार्यक्रम का संचालन कौशल कुमार साहू ने किया और आभार प्रदर्शन उपसंचालक (छत्तीसगढ़ विभाग) उल्लास वारे ने किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.