राजस्थान में युवक की पीट-पीट कर निर्मम हत्या, 'आरोपियों ने नाखून निकाला, जलाने की भी कोशिश'

Updated on 16-06-2023 06:21 PM
करौली: राजस्थान के करौली में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या (Rajasthan Murder News) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना करौली लांगरा थाना क्षेत्र के भूरे का पुरा गुरदह गांव का है। बताया जा रहा कि 20 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या के बाद उसके शरीर पर जलाने की भी कोशिश हुई। यही नहीं निर्दयता की ऐसी हद कि उसके नाखून भी निकाले गए थे। वहीं इस घटना से गुस्साए परिजनों का प्रदर्शन जारी है। वो शव को लेने से इनकार कर रहे। उनकी मांग है कि आरोपियों को पकड़ा जाए। दूसरी ओर से हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।


क्या है पूरा मामला

20 वर्षीय मृतक युवक की पहचान आशाराम उर्फ आशु के तौर पर हुई है। वो भूरे का पुरा निवासी बत्ती लाल का पुत्र था। परिजनों ने बताया कि दोपहर अपने ताऊ के घर बैठा था। इस दौरान कुछ युवक उसे बुलाकर मोटर साइकिल से ले गए और करीब 2 घंटे बाद मारपीट कर घर से दूर एक पत्थर पर पटक गए। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सिर और जगह पर जलाने के निशान भी मिले। साथ ही परिजनों ने प्लास से नाखून उखाड़ने के भी आरोप लगाए हैं।


परिजनों ने नहीं लिया शव

युवक जयपुर में रहकर बीएससी फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। पांच बहनों के बीच वो अकेला भाई था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, परिजनो ने शव को लेने से इनकार कर दिया। परिजन और ग्रामीण मोर्चरी के बाहर जमा होकर हंगामा करते नजर आए। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नही होगी वो शव को नहीं लेंगे।


पुलिस मामले की जांच में जुटी

करौली एएसपी सुरेश जैफ ने बताया कि सूचना मिली कि गांव में एक युवक को कुछ लोगों ने निर्मम हत्या की और फिर फेंक कर फरार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम भी करवा दिया गया है। वहीं घटना स्थल से साक्ष्य जुटाकर युवकों की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। किस वजह से मारा गया जांच के बाद पता चलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले मे कांग्रेस राज्य सभा सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली हाईकोर्ट मे जवाब दाखिल किया है। सोनिया गांधी और…
 23 September 2026
नई दिल्ली: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जरूरी दवाओं की कीमतों में भारी अंतर पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने…
 23 September 2026
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की। अगर आखिरी समय में कोई अप्रत्याशित राजनीतिक गठबंधन नहीं होता है, तो BSP…
 23 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देशभर के नगर निगमों और नगर निकायों को आवासीय संपत्तियों के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश…
 23 September 2026
संजय कुमार भारद्वाज: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देश रणनीतिक प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन खुलकर टकराव से बचना चाहते हैं। दुनिया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ 'चिंतन शिविर' (विचार-विमर्श सत्र) की एक सीरीज की अध्यक्षता करेंगे। यह मिड-टर्म समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है। पहला दो-दिवसीय सत्र बुधवार…
 23 September 2026
नई दिल्लीः शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी के सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को लेकर सोशल मीडिया पर सियासी कयासबाजी के साथ बहस भी चल रही है। कुछ…
 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
Advt.