यंग इंडिया पर छठी बार चैंपियन बनाने का दारोमदार, पहले मैच में बांग्लादेश से लेगी लोहा

Updated on 20-01-2024 01:48 PM
ब्लोमफॉन्टेन: अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे कामयाब टीम भारत आज बांग्लादेश के खिलाफ साउथ अफ्रीका के ब्लोमफॉन्टेन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन भी है। उदय सहारन की कप्तानी में भारतीय युवा टीम का टारगेट अपनी कामयाबी की कहानी को आगे बढ़ाने का होगा। ग्रुप-ए में पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम पहले दौर में एशियाई प्रतिद्वंद्वी से खेलेगी। इसके बाद आयरलैंड और अमेरिका से मुकाबले होंगे।

कैफ की कप्तानी में मिला पहला खिताब: भारत ने 2002 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में पहला खिताब जीता था। उसके बाद से 2008, 2012, 2018 और 2022 में भारत चैंपियन रहा। आईसीसी का यह टूर्नामेंट पहले श्रीलंका में होना था, लेकिन आखिरी मौके पर साउथ अफ्रीका को मेजबानी सौंपी गई। इसमें चार समूहों में चार-चार टीमें रखी गई हैं। हर समूह से टॉप तीन टीमें सुपर सिक्स में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल 6 और 8 फरवरी को जबकि फाइनल 11 फरवरी को बेनोनी में होगा।

भारतीय टीम राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में कई कैंप्स के बाद यहां आई है और इन्होंने दो ही टूर्नामेंट (एशिया कप और साउथ अफ्रीका में ट्राई सीरीज) खेले हैं। एशिया कप में भारत सेमीफाइनल में हार गया जिसमें बांग्लादेश ने उन्हें चार विकेट से मात दी। उसके बाद हालांकि साउथ अफ्रीका में ट्राई सीरीज भारत ने अपराजेय रहकर जीती जिसमें अफगानिस्तान तीसरी टीम थी। फाइनल बारिश की भेंट होने से भारत और साउथ अफ्रीका संयुक्त विजेता रहे।

आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले 2 प्लेयर: भारतीय टीम में अर्शिन कुलकर्णी भी हैं जो आईपीएल में अनुबंध पाने वाले इस टीम के दो खिलाड़ियों में से हैं। महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (एमपीएल) की खोज अर्शिन ने टूर्नामेंट में 9 छक्के लगाए थे। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने अरावेली अश्विन के साथ करार किया है जिन्होंने नवंबर में चार देशों की सीरीज में 93 गेंद में 163 रन बनाए थे। पिछले साल कूच बिहार ट्रोफी में प्लेयर आफ द टूर्नामेंट रहे मुशीर खान और कप्तान उदय सहारन पर भी नजरें होंगी। गेंदबाज राज लिंबानी ने हाल ही में नेपाल के खिलाफ सात विकेट लिए थे, जबकि उपकप्तान स्वामी पांडे ने अफगानिस्तान के खिलाफ छह विकेट चटकाए थे।

संभावित प्लेइंग XI

भारत: ए राव (विकेटकीपर), सचिन दास, आदर्श सिंह, उदय प्रताप सहारन (कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, अभिषेक मुरुगन, प्रियांशु मोलिया, अराध्य शुक्ला, राज लिंबानी, सौम्य पांडे।

बांग्लादेश: आशिकुर रहमान शिब्ली (विकेटकीपर), अहरार अमीन, शिहाब जेम्स, चौधरी मोहम्मद रिजवान, शेख परवेज जिबोन, जिशान आलम, अरिफुल इस्लाम, महफुजूर रहमान रब्बी (कप्तान), रोहानत दौला बोरसन, वासी सिद्दिकी, मारूफ मिर्धा।

टेलिकास्ट

दोपहर 1:30 बजे से, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.