अर्बन कंपनी समेत इन कंपनियों के आईपीओ में निवेश करने का मौका मिलेगा अगले सप्ताह

Updated on 06-09-2025 02:00 PM
मुंबईआईपीओ (Initial Public Offering) बाजार में अगले हफ़्ते काफी हलचल रहने वाली है। आठ सितंबर से शुरू होने वाले सप्ताह के दौरान कई कंपनियां अपने IPO लेकर आ रही हैं। इस दौरान निवेशकों का ध्यान मुख्य रूप से तीन कंपनियों पर रहेगा - अर्बन कंपनी , देव एक्सीलरेटर और शृंगार हाउस ऑफ़ मंगलसूत्र। ये कंपनियां मिलकर 2,700 करोड़ रुपये से ज़्यादा जुटाने की तैयारी में हैं।

कई लिस्टिंग भी

आगामी सप्ताह सिर्फ़ नए IPO ही नहीं आ रहे हैं, बल्कि आठ कंपनियों के शेयर भी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने वाले हैं। अगले हफ़्ते शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली कंपनियों में अमांता हेल्थकेयर भी शामिल है, जिसका आईपीओ 86.6 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था। इसके शेयर अगले मंगलवार मतलब कि नौ सितंबर को लिस्ट हो रहे हैं।

अर्बन कंपनी IPO

इस समय देश में होम सर्विस देने वाली सबसे बड़ी कंपनी है अर्बन कंपनी है। दिल्ली एनसीआर के गड़गांव की यह कंपनी 1,900 करोड़ रुपये का IPO लेकर आ रही है। यह 10 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसमें निवेशक 12 सितंबर तक आवेदन दे सकेंगे। इस IPO में दो चीजें शामिल हैं। एक तो कंपनी नए शेयर जारी करेगी, जिससे उसे 472 करोड़ रुपये मिलेंगे। दूसरा, जो पहले से शेयर होल्डर हैं, वे अपने 1,428 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे। कंपनी ने एक शेयर की प्राइस बैंड 98 से 103 रुपये के बीच तय किया है। इस कीमत पर कंपनी का लक्ष्य है कि IPO के बाद उसकी वैल्यू 14,095 से 14,790 करोड़ रुपये हो जाए। यह IPO 2025 में आने वाले कुछेक टेक IPO में से एक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.