नाचो-नाचो गाने के स्टेप्स भूल जाएंगे आप, सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा 'इंपॉसिबल डांस'

Updated on 14-01-2023 06:09 PM
नई दिल्ली: मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाचो-नाचो गाने ने सफलता के झंडे गाड़ रखे हैं। गोल्डन ग्लोब अवार्ड में बेस्ट सॉन्ग का खिताब जीतने के बाद पूरे भारत में इसकी चर्चा है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड से भी इस फिल्म के कलाकारों, म्यूजिक डायरेक्टर, डायरेक्टर और बाकी लोगों को खूब बधाई मिल रही है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक और गाने की भी खूब चर्चा हो रही है। इस गाने के स्टेप्स ऐसे हैं जिसके बाद शायद आप नाचो-नाचो गाने के स्टेप्स तक भूल जाएं। वीडियो के वायरल होते ही लोग इस खोज में लग गए हैं कि असंभव सा दिखने वाला यह डांस आखिर दुनिया के किस कोने का है। इस डांस का नाम क्या है। हम भी आपको यही बताने वाले हैं। तो आइए जानते हैं इस इंपॉसिबल डांस के बारे में।
मानो स्प्रिंग लगी हो, सोशल मीडिया पर खूब हो रहा शेयर
यह इंपॉसिबल डांस सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस डांस का नाम जौली है। Figen नामक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि यह जौली डांस सेंट्रल आइवरी कोस्ट का है और इसे दुनिया का सबसे असंभव डांस का तमगा दिया गया है। इस वीडियो में ऐसा क्या है जिसकी इतनी चर्चा है। 1 मिनट के इस वीडियो को मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसमें एक शख्स है जो इस असंभव सा दिखने वाला डांस कर रहा है। शख्स को देखकर लगता है मानो उसके पैरों में कोई स्प्रिंग लगी है। बिजली से भी तेज रफ्तार में डांस कर रहा है। लोग इस डांस स्टेप को देखकर हैरान हैं। यूजर्स भी इस डांस स्टेप्स को देखकर हैरान हैं। एक ने कहा यह तो बिजली से भी तेज डांस कर रहा है।
क्या है जौली डांस जिसकी है इतनी चर्चा
जौली एक मशहूर म्यूजिक और डांस फॉर्म है। यह कोटे डी' आइवर के बोआफले और ज्यूएनौला शहर के गुरों सदस्यों की संस्कृति का एक हिस्सा है। इस डांस के माध्यम से स्त्री के सौंदर्य को ट्रिब्यूट दिया जाता है। इस डांस फॉर्म में मास्क, पोशाक, म्यूजिक और डांस सब होता है। इस डांस की खासियत संगीत की ताल, डांसर के पैरों की गति और डांसर का मुखौचा होता है। डांसर का मुखौटा सबसे अहम होता है। ऐसा कहा जाता है कि मशहूर डांसर और गायक दिवंगत माइकल जैक्सन ने भी अपने डांस मूव्स इसी जौली डांस फॉर्म से ही लिए गए थे। डांसर के मुखौटे पर भी बात कर लेते हैं। यह मुखौटा पहनने से जौली कला पवित्र हो जाती है। यह मास्क यरांजा लकड़ी से बना होता है। इसे बनाने में 6 महीने लगते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.