आलीशान विला, बिजनेस टाइकून नोवाक जोकोविच की संपत्ति जानकर पकड़ लेंगे सिर

Updated on 11-09-2023 02:26 PM
न्यूयॉर्क: सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने यूएस ओपन के फाइनल में कमाल कर दिया। उन्होंने रूस के डेनिल मेदवेदेव को हराकर एक और खिताब जीत लिया। जोकोविच ने मेदवेदेव को 6-3, 7-6(5), 6-3 से हराया था। यह जोको का 24वां ग्रैडस्लैम था। 36 साल के इस टेनिस खिलाड़ी का करियर शानदार रहा है। हर इस साल इनकी ट्रॉफी में तो इजाफा हुआ ही। लेकिन साथ ही इनकी नेट वर्थ ने भी आसमान छू लिया। जोकोविच की नेट वर्थ लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी वजह सिर्फ टूर्नामेंट से मिलने वाली प्राइज मनी नहीं बल्कि बाकी चीजें भी हैं। आइये जानते हैं कि नोवाक की नेट वर्थ 2023 में कितनी है।

टूर्नामेंट प्राइज से सबसे ज्यादा कमाने वाले पुरुष टेनिस प्लेयर हैं जोकोविच

36 साल के नोवाक जोकोविच टूर्नामेंट के प्राइज से काफी पैसा कमाते हैं। वह टूर्नामेंट प्राइज से 169 (14,00,04,67,000 भारतीय रुपये) मिलियन डॉलर कमा चुके हैं। वह टूर्नामेंट प्राइज से सबसे अधिक कमाई करने वाले पुरुष टेनिस खिलाड़ी के रूप में प्रतिष्ठित हैं।

बड़ी-बड़ी ब्रांड के साथ जुड़े हैं जोकोविच

आपको बता दें कि नोवाक जोकोविच बड़ी-बड़ी ब्रांड के साथ जुड़े हुए हैं। वह उनके साथ कोलेब्रेशन करते हैं, उनकी एडवर्टीजमेंट करते हैं। इसने जोकोविच की कुल संपत्ति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जोको लाकोस्ट, हेड और एसिक्स जैसी बड़ी कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं। इस टेनिस स्टार को ऐसे सहयोगों से काफी धनराशि प्राप्त होती है।

जोकोविच का है आलीशान विला

टेनिस और ब्रांड एसोसिएशन के अलावा, नोवाक जोकोविच की रियल एस्टेट में काफी दिलचस्पी है। मोंटे कार्लो में एक आलीशान विला और न्यूयॉर्क शहर में एक लग्जरी अपार्टमेंट भी है। इसके अलावा, वह एक बिजनेसमैन भी हैं। जोकोविच की क्लोथिंग लाइन के साथ-साथ खुद के रेस्तरां भी है। यह सब मिलाकर नोवाक जोकोविच की नेट वर्थ 2023 में 240 मिलियन डॉलर (19.9 अरब) मानी जा रही है। 2022 में उनकी नेट वर्थ 220 मिलियन डॉलर थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.