जिस सांप के कैंसर का हुआ ऑपरेशन, उसका गुस्सा देख सहम जाएंगे!

Updated on 31-12-2022 04:51 PM
नई दिल्ली: सांप देखते ही ज्यादातर लोग मारने के लिए तैयार हो जाते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनकी जान बचाने के लिए आगे आते हैं। ऐसे ही एक शख्स ने 'खूंखार' दिखने वाले चमकीले सांप की सर्जरी करवाई है। आंख के पास यह कैंसर का ट्यूमर काफी खतरनाक था। कर्नाटक के धारवाड़ शहर में डॉ. अनिल कुमार पाटिल ने सांप का ऑपरेशन किया है। जैसे-जैसे खबर सोशल मीडिया पर फैल रही है लोग वन्यजीवों के लिए काम करने वाले सोमशेखर चन्नाशेट्टी की तारीफ कर रहे हैं। उनकी बदौलत सांप को नई जिंदगी मिली है। कुछ लोग उस सांप के बारे में भी जानना चाहते हैं कि जिस सांप का ऑपरेशन किया गया, क्या वह जहरीला था? 'जंगल न्यूज' में आज जानेंगे उसी सांप के बारे में।
सोमशेखर को एक फोन आया कि घर में सांप देखा गया है। वह फौरन पहुंच गए और ट्रिंकेट सांप को वहां से निकाला। सोमशेखर एक एनिमल लवर हैं, वह जीव-जंतुओं को बचाने में यकीन करते हैं। उन्होंने सांप को करीब से देखा तो पता चला कि उसके सिर में गांठ है। डॉ. अनिल कुमार पाटिल ने बताया कि सांप बहुत ही सेंसिटिव होते हैं। उनका इलाज आसान नहीं होता है। करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक चली सर्जरी के बाद कैंसरस ट्यूमर निकाला गया। आंख और सिर में ट्यूमर का जटिल ऑपरेशन होता है। सांप की दो दिन ड्रेसिंग होगी और कुछ दिन तक नजर भी रखी जाएगी।


सर्जरी वाले सांप का नाम क्या है?
जिस सांप का ऑपरेशन हुआ है उसे Trinket snake कहते हैं। यह मुख्य रूप से दक्षिण मध्य एशिया में पाया जाता है। ये देश के कई राज्यों में पाए जाते हैं। इसकी कई उप-प्रजातियां भी पाई जाती हैं। ये मीडियम साइज के चमकदार सांप होते हैं। शरीर पर काले और सफेद बॉक्स बने होते हैं और बैकग्राउंड चॉकलेट ब्राउन कलर का होता है। ये औसतन 3-4 फीट लंबे होते हैं। पानी के स्रोत के पास जंगलों, पहाड़ों, मैदानी इलाकों में भी ये निकलते हैं। लकड़ी, पत्थर की दरारों, दीमक के अड्डों में ये छिपे रहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.