UPI के जरिए निकाल सकेंगे PF का पैसा, करोड़ों सब्सक्राइबर्स को होगा फायदा, कब शुरू होगी सुविधा

Updated on 20-02-2025 01:53 PM
नई दिल्ली: पीएफ के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए अच्छी खबर है। पीएफ खाते से पैसा निकालने के लिए अब उन्हें ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी। वे यूपीआई के जरिए पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं। सरकार एक ऐसी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है जिससे ईपीएफ सब्सक्राइबर्स के क्लेम
को यूपीआई प्लेटफॉर्म्स के जरिए प्रोसेस किया जा सके। इससे आसानी से फंड को ट्रांसफर किया जा सकता है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। सूत्रों का कहना है कि इस बारे में ईपीएफओ ने एक ब्लूप्रिंट तैयार किया है और यूपीआई-प्लेटफॉर्म्स पर अगले 2-3 महीने में इसे रोल-आउट करने के लिए नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ चर्चा चल रही है।
सूत्रों के मुताबिक अपने सब्सक्राइबर्स की सुविधा के लिए ईपीएफओ यह कदम उठा रहा है। ईपीएफ के यूपीआई के साथ इंटिग्रेट होने से सब्सक्राइबर्स एक डिजिटल वॉलेट के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं। लेबर मिनिस्ट्री कमर्शियल बैंकों और आरबीआई के साथ मिलकर ईपीएफओ के डिजिटल सिस्टम्स में बदलाव कर रहा है। इसका मसकद विदड्रॉल की प्रक्रिया को आसान बनाना और यूजर एक्सपीरिएंस को इम्प्रूव करना है। जानकारों का कहना है कि इस फैसिलिटी से दूरदराज के इलाकों में रहने वाले मेंबर्स को काफी सुविधा होगी।

निवेश में बदलाव

EPFO साथ ही निवेश के तरीके में भी बदलाव कर सकता है। डेट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश को 20% से घटाकर 10% करने की तैयारी है। इसके लिए लेबर मिनिस्ट्री अब फाइनेंस मिनिस्ट्री से मंजूरी लेगा। इसकी वजह पब्लिक सेक्‍टर बॉन्‍ड्स का कम रिटर्न और सप्‍लाई है। इस बदलाव के बाद ईपीएफओ कॉर्पोरेट बॉन्ड में ज्यादा निवेश कर सकेगा, जो ज्यादा रिटर्न देते हैं। इससे जुड़ा प्रस्ताव नवंबर 2024 में ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में मंजूर हुआ था। अगर इस बदलाव लागू हुआ तो इससे ईपीएफओ के 7 करोड़ से ज्‍यादा मेंबर्स की र‍िटायरमेंट सेव‍िंग्स पर असर होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.