आप महंगे टमाटर में उलझे रहे, उधर आपकी EMI बढ़ गई, ब्याज दर बढ़ाकर बड़े बैंक ने दिया जोर का झटका

Updated on 15-07-2023 01:47 PM
नई दिल्ली: देश में महंगे टमाटर, महंगी सब्जियों, दाल-चावल ने पहले से लोगों की जेब ढीली कर रखी है। उधर देश के सबसे बड़े बैंक SBI से अपने कर्जदारों को जोर का झटका दे दिया। अगर आपने भी एसबीआई से कर्ज लिया है तो आपके लिए बुरी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी है। जिसकी सीधा असर आपके होम लोन की ईएमआई पर होगा। एसबीआई ने मार्जिनल कॉस्ट आधारित ब्याज दर यानि MCLR में 0.05 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी है। स्टेट बैक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार MCLR में बढ़ोत्तरी सभी अवधि के कर्ज के लिये की गयी है। बैंक के इस फैसले से सभी प्रकार के कर्जदारों के लिये मासिक किस्त यानि EMI बढ़ जाएगी।

बैंक ने दिया झटका

SBI ने MCLR दरों में बढ़ोतरी कर दी है। शुक्रवार को बैंक की ओर से इसमें 0.05% की बढ़ोतरी कर दी है। ब्याज दर में बढ़ोतरी होने से लोन महंगा हो जाएगा, आपकी ईएमआई बढ़ जाएगी। ये नई दरें 15 जुलाई, 2023 से लागू हो रही हैं। बैंक के फैसले के बाद ओवरनाइट MCLR 7.95% से 8% हो गई है। वहीं एक महीने के लिए 8.15 प्रतिशत, तीन महीने के लिए 8.15 प्रतिशत , 6 महीने के लिए 8.45 प्रतिशत, 1 साल में 8.55 प्रतिशत, दो साल में 8.65 प्रतिशत और तीन साल के लिए 8.75 प्रतिशत कर दिया है।दिल्ली में 90 रुपये किलो टमाटर कहां मिल रहे, लग रही लाइनें, जानिए

किन ग्राहकों को झटका

बैंक के इस फैसले का असर फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट पर लोन लेने वाले ग्राहकों पर होगा न कि फिक्स्ड इंटरेस्टर रेट पर। एमएसीएलआर बढ़ने के बाद EMI रीसेट डेट पर ही बढ़ेगी। MCLR रेट बढ़ने से होम लोन की ईएमआई के साथ-साथ व्हीकल लोन भी महंगे हो जाएंगे।

क्या होगा ता MCLR रेट

MCLR दरअअसल वह न्यूनतम ब्याज दर से होती है, जिसके नीचे कोई भी बैंक ग्राहकों को लोन नहीं दे सकता है। बैंकों के लिए हर महीने अपना ओवरनाइट, एक महीने, तीन महीने, छह महीने, एक साल और दो साल का MCLR घोषित करना अनिवार्य होता है। MCLR बढ़ने का मतलब है कि मार्जिनल कॉस्ट से जुड़े लोन जैसे- होम लोन, गाड़ियों के लोन पर ब्याज दरें बढ़ जाएंगी।इसकी गणना ऋण अवधि के आधार पर की जाती है। यानी कर्जधारक को कर्ज चुकाने में कितना समय लगता है इसके आधार पर इसका कैलकुलेशन होता है। यह टेनर-लिंक्ड बेंचमार्क प्रकृति में आंतरिक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.