आप भी ITR भरने में करते हैं कोताही, इस महिला से पूछिए नतीजा, कोर्ट ने छह महीने के लिए जेल भेजा

Updated on 12-03-2024 12:40 PM
नई दिल्ली: अमूमन लोग इनकम टैक्स रिटर्न को गंभीरता से नहीं लेते हैं। लेकिन ऐसा करना आपको भारी पड़ सकते हैं। दिल्ली की एक महिला को इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरने पर छह महीने जेल की सजा सुनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने इनकम टैक्स ऑफिस की शिकायत पर महिला को छह महीने जेल की सजा सुनाई। आईटीओ ने अपनी शिकायत में कहा था कि महिला ने दो करोड़ रुपये की सालाना इनकम पर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया। महिला को 2013-14 में दो करोड़ रुपये मिले थे और इस पर दो लाख रुपये का टीडीएस भी काटा गया था। लेकिन इस इनकम पर रिटर्न फाइल नहीं किया गया। कोर्ट ने सावित्री नाम की महिला को छह महीने जेल की सजा सुनाई और साथ ही 5,000 रुपये का फाइन भी लगाया। जुर्माना राशि नहीं देने पर एक महीने की सजा बढ़ा दी जाएगी।

कोर्ट ने कहा कि आईटीओ ने महिला को नोटिस भेजे थे लेकिन उन्होंने अपनी इनकम पर कोई रिटर्न फाइल नहीं किया। कोर्ट ने महिला को इनकम टैक्स कानून की धारा 276सीसी के तरह एसेसमेंट ईयर 2014-15 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं करने का दोषी करार दिया। सावित्री के वकील ने दलील दी कि उनकी मुवक्किल पढ़ी लिखी नहीं है और उनके पति की भी मौत हो चुकी है। साथ ही उनकी देखभाल करने वाला भी कोई नहीं है। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 30 दिन की जमानत दे दी ताकि वह इस फैसले को चुनौती दे सकें।

क्या है आईटीआर

इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति 60 साल से कम आयु का है और उसकी सालाना इनकम छूट लिमिट से ज्यादा है तो उसे आईटीआर फाइल करना होगा। आईटीआर यानी इनकम टैक्स रिटर्न एक टैक्स रिटर्न फॉर्म है जिसका इस्तेमाल टैक्स देने वाले लोग इंडियन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को अपनी इनकम और संपत्ति की रिपोर्ट करने के लिए करते हैं। इसमें टैक्स देने वाले लोगों के पर्सनल और फाइनेंशियल डाटा से संबंधित विवरण हैं। आईटीआर ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक मोड में भरा जाता है लेकिन वरिष्ठ नागरिकों के लिए इसे मैन्युअल रूप से भी दाखिल करने का विकल्प मौजूद होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.