अपने हाथ में मेहनत करना है, फल देना ऊपर वाले का काम है: सूर्यकुमार यादव

Updated on 11-04-2023 10:43 PM
नई दिल्ली: सोमवार को शाम के 5.30 बजे मुंबई इंडियंस की टीम बस अरुण जेटली स्टेडियम में प्रवेश करती है। सैकड़ों की संख्या में फैंस रोहित शर्मा की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं, लेकिन जैसे ही सूर्याकुमार यादव पर उनकी नजर पड़ती है तो वो सूर्या-सूर्या का शोर मचाने लगते हैं। सूर्या के चेहरे पर उनकी चिरपरिचित मासूम मुस्कान और खिलखिलाहट देखने को मिलती है।
1 फरवरी 2024 को सूर्या ने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 मैच में 24 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद से उनके खेल पर ऐसा ग्रहण लगा कि अगली 6 पारियों में (टेस्ट, वन-डे और आईपीएल के मैच) में वो कुल 24 रन ही जुटा पाए हैं और इसमें शायद ही दो राय हो कि वो इस वक्त अपने करियर के सबसे जुझारू दौर से गुजर रहे हैं। लेकिन, मैदान पर सूर्या की तैयारी और उनके मूड को देखते हुए ऐसा नहीं लगता है कि टी 20 क्रिकेट का नंबर 1 बल्लेबाज किसी तरह से परेशान हैं।
दिल्ली क्रिकेट के एक अधिकारी गौतम गंभीर के मामा से उनका परिचय कराते हैं तो सूर्या ठहाका लगाते हुए कहते हैं- अरे सर, किनसे परिचय करा रहे हैं। ये तो हमारे घरवाले हैं! मुख्य पिच के पास लगी नेट्स में सूर्या करीब 2 घंटे तक बल्लेबाजी का अभ्यास करते हैं और लगातार कप्तान रोहित शर्मा के साथ बातचीत करते हुए नजर आते हैं। सूर्या का एक छक्का मैदान के दूसरे कोने पर आकर गिरता है जहां पर न्यूजीलैंड की अंडर 19 टीम के कुछ खिलाड़ी इस अभ्यास सत्र को तन्मयता से देख रहे हैं। अचानक उन युवाओं के चेहरे पर WOW का भाव आता है!
बल्लेबाजी का अभ्यास खत्म करने के बाद सूर्या अपने पुराने साथी और मौजूदा समय में टीम के बल्लेबाजी कोच कायरन पोलार्ड के साथ तेजी से दौड़ने का अभ्यास करते हैं। दोनों के बीच काफी हंसी-मजाक का दौर भी बरकरार रहता है। करीब 3 घंटे तक अभ्यास करने के बाद सूर्या जब पवेलियन की तरफ वापस लौटते हैं तो उनकी नजर इस लेखक पर पड़ती है और छूटते ही वो कहते हैं- अरे सर, आप यहां भी!

मेरा जवाब होता है कि जब आप यहां हैं तो आना लाजमी है और वो मुस्कुराते हैं। सूर्या को जब ये लेखक कहते हैं कि आपको पसीने से तर-बतर देखते हुए अच्छा लग रहा है। 'सर, अपने हाथ में मेहनत करना ही है, फल देना ऊपर वाले का काम है। इसलिए मैं अपनी तरफ से मेहनत वैसे ही कर रहा हूं, फल तो ऊपर वाला ही देगा,' ऐसा कहते हुए सूर्या आगे बढ़ते हैं और स्टैंड पर बैठे कुछ फैंस उनसे गुजारिश करते हैं कि एक सेल्फी हो जाय। सुरक्षा अधिकारी ऐसा करने से जब रोकते हैं तो सूर्या उनसे निवेदन करते हुए कहते हैं- नहीं सर, लेने दो इनको, बहुत देर से इंतजार कर रहे हैं।

सूर्या का ये कहना एक बार फिर से उनके चाहने वालों का दिल जीत ले गया और उन्हें शुभकामनाएं भी ढेर मिली। मौजूदा वक्त में मुंबई के इस खिलाड़ी को शुभकामनाओं के साथ एक पुरानी सूर्या वाली पारी की ही दरकार है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.