'आपने डर के समय में बहुत साहस दिखाया है', सत्यपाल मलिक को CBI के समन पर बोले केजरीवाल

Updated on 22-04-2023 08:30 PM
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सीबीआई की ओर से तलब किए जाने के बाद सियासत तेज हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल ने इस भय के समय में बहुत साहस दिखाया है और पूरा देश उनके साथ है। अधिकारियों के मुताबिक, सीबीआई ने मलिक से संघ शासित प्रदेश में कथित बीमा घोटाले के सिलसिले में कुछ सवालों के जवाब मांगे हैं। सीबीआई का यह कदम मलिक के 'द वायर' के साथ इंटरव्यू के एक सप्ताह बाद आया है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर आलोचनात्मक टिप्पणी की थी, खास तौर से उन्होंने जम्मू-कश्मीर के बारे में बोला था। दरअसल वह पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य में मलिक राज्यपाल के पद पर आसीन रहे हैं।

मलिक के एक ट्वीट का जवाब देते हुए केजरीवाल ने लिखा, 'पूरा देश आपके साथ है। ख़ौफ़ के इस दौर में आपने बहुत साहस दिखाया है, सर। वो कायर है, सीबीआई के पीछे छिपा है। जब-जब इस महान देश पर संकट आया, आप जैसे लोगों ने अपने साहस से उसका मुक़ाबला किया।' केजरीवाल ने आगे लिखा है, 'वो अनपढ़ है, भ्रष्ट है, ग़द्दार है। वो आपका मुक़ाबला नहीं कर सकता। आप आगे बढ़ो सर। आप पर गर्व है।' मलिक ने अपने ट्वीट में कहा है, मैंने सच बोलकर कुछ लोगों के पापों का पर्दाफाश किया है। शायद इसलिए फोन आया है। मैं किसान का बेटा हूं, मैं घबराऊंगा नहीं। मैं सच के साथ खड़ा हूं।'

क्या है मामला

सीबीआई ने सरकारी कर्मचारियों के लिए समूह चिकित्सा बीमा योजना के ठेके देने और जम्मू-कश्मीर में 'किरू पनबिजली परियोजना' से संबंधित 2,200 करोड़ रुपये के परियोजना में मलिक की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की है। मलिक ने दावा किया था कि 23 अगस्त, 2018 और 30 अक्टूबर, 2019 के बीच जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए उन्हें 300 करोड़ रुपये के रिश्वत की पेशकश की गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.