आपने पूरे बैंकिंग सिस्टम को हिलाकर रख दिया... सुप्रीम कोर्ट से Yes बैंक के राणा कपूर नहीं मिली राहत

Updated on 04-08-2023 03:14 PM
नई दिल्ली: देश की सर्वोच्च अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यस बैंक (Yes Bank) के संस्थापक राणा कपूर (Rana Kapoor) की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने यस बैंक के फाउंडर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। जमानत याचिका की सुनवाई करचे हुए कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि इस मामले ने पूरे देश के बैंकिंग सिस्टम को हिला कर रख दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने राणा कपूर को राहत देने से इंकार कर दिया। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राणा कपूर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी जमानत याचिका पर विचार करने से साफ इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इस मामले ने पूरे देश के बैंकिंग और फाइनेंशियल सिस्टम को हिलाकर रख दिया था। उन्हें राहत नहीं मिल सकती है। आपको बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राणा कपूर तीन साल से जेल में है। साल 2020 में सीबीआई और ईडी ने उनके खिलाफ रिश्वत, भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के कई मामले दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया था।

क्या था Yes Bank का मामला ?

यस बैंक घोटाले (Yes Bank Scam) में बैंक के संस्थापक राणा कपूर और उनके परिवार के सदस्यों ने 100 से अधिक छोटी-छोटी कंपनियां बनाकर रकम को ट्रांसफर किया। इसके साथ ही राणा ने अपनी पत्नी के मालिकाने हक वाली कंपनी को 87 करोड़ रुपये बतौर गिफ्ट दे दिए। इस मामले में राणा कपूर समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हुई। मार्च 2020 में आरबीआई ने मुश्किल वक्त से गुजर रहे यस बैंक को रीस्ट्रक्चरिंग स्कीम के तहत अपने AT1 बॉन्ड्स को राइट ऑफ करने का आदेश दिया। आरबीआई ने ये फैसला बैंक को बचाने के लिया, क्योंकि बैंक के पास पैसा बचा नहीं था कि वो बॉन्ड धारकों का भुगतान कर सके। आरबीआई की सहमति से यस बैंक ने 8,415 करोड़ रुपये के AT-1 बॉन्ड्स को बट्टे खाते में डालते हुए उसकी वैल्यू जीरो कर दी। इन बॉन्ड में निवेश करने वाले लोगों के करोड़ों रुपये स्वाहा हो गए। हालांकि ये मामला कोर्ट में पहुंच गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.