आपने इतने साल देश पर राज किया है... स्पीकर ने आज संसद में कांग्रेस को सुना दिया

Updated on 06-02-2023 05:45 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी समेत पूरा विपक्ष आज भी अडानी के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। स्पीकर ने भूटान से आए मेहमानों का परिचय कराया और उसके बाद प्रश्नकाल शुरू कराना चाहा लेकिन हंगामा बढ़ गया। आज स्पीकर ने कांग्रेस को भी सुना दिया। सख्त लहजे में ओम बिरला ने कहा कि आपने (कांग्रेस) इतने साल देश पर राज किया है, संसद में नारेबाजी गरिमा के अनुरूप नहीं है। उधर, 10 मिनट के भीतर ही उच्च सदन यानी राज्यसभा की कार्यवाही भी 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी दल संसद से सड़क तक सरकार को घेरने का प्लान बना चुके हैं। आज कांग्रेस पार्टी पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। संसद में भी आज टकराव की स्थिति बनी रही। RJD सांसद मनोज झा ने कहा है कि लोग चिंतित हैं लेकिन सरकार अडानी के मुद्दे पर बोलने से बच रही है। अडानी दावा कर रहे हैं कि यह देश पर एक हमला है, लेकिन कैसे? उन्होंने कहा कि हम इस मामले में जेपीसी जांच चाहते हैं।

थोड़ी गरिमा बनाए रखिए... भड़क गए स्पीकर

भूटान के मेहमानों का परिचय कराने के फौरन बाद शोर सुन स्पीकर ने सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि माननीय सदस्य गण थोड़ा संसद की गरिमा बनाए रखिए। यह संसद है। इसके बाद उन्होंने प्रश्नकाल की घोषणा कर दी। शोर तेज होने लगा... सदस्यों को देख स्पीकर नाराज हो गए। उन्होंने सदस्यों से अपनी सीट पर लौटने के लिए कहा। एक सदस्य ने कहा, सर हाउस ऑर्डर में नहीं है। ओम बिरला ने कहा, 'माननीय सदस्य, आप प्रश्न पूछना चाहते हैं, आप विराजें।' नारे लगाए जाने शुरू हो गए। शेम-शेम के नारे लगने लगे।

शोरगुल के बीच स्पीकर ने नसीहत देते हुए कहा, 'माननीय सदस्यगण आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज देश के मजदूरों से संबंधित प्रश्न है। आप प्रश्न पूछें, माननीय मंत्री जी जवाब देने के लिए तैयार हैं। यह संसद देश की दिशा तय करता है, चर्चा और संवाद के लिए है। आपको चर्चा करनी है तो बातचीत करें।' स्पीकर ने सख्त लहजे में कहा कि बिना बातचीत केवल नियोजित तरीके से सदन को स्थगित कराना उचित नहीं है। आप आएं, आपका जो भी विषय है, मेरे चेंबर में आएं। मैं हर मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए तैयार हूं। इस दौरान वेल में आए सांसद अडानी का नाम लेकर नारे लगाते रहे। बिरला ने कहा कि आप लोगों को केवल नारेबाजी करने के लिए जनता ने सदन में भेजा है। देश की जनता आपको देख रही है। बुनियादी सवालों की चर्चा करो। 'मोदी सरकार होश में आओ' के भी नारे सदन में गूंजे। उन्होंने कहा कि नारेबाजी करना भारत की संसद के मर्यादा के अनुरूप नहीं है। आपने काफी वर्षों तक राज किया है। इतनी पुरानी पार्टी हैं आप।

शोर नहीं थमा तो स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित करने की घोषणा की।

हाथ जोड़ खड़े हो गए भूटान से आए मेहमान

इससे पहले, स्पीकर ओम बिरला ने जैसे ही सदन में प्रवेश किया, सांसद जयश्री राम के नारे लगाने लगे। बिरला ने बताया कि आज संसद में भूटान के संसदीय शिष्टमंडल के सदस्य विराजमान हैं। मैं अपनी ओर से सदन की ओर से सभी माननीय सदस्यों की ओर से उनकी भारत यात्रा पर स्वागत-अभिनंदन करता हूं। शिष्टमंडल के सदस्य मुंबई और औरंगाबाद की यात्रा भी करेंगे। जिस समय स्पीकर परिचय करा रहे थे, भूटान से आए मेहमान हाथ जोड़कर खड़े हो गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.